मेरठ में डेंगू के 299 सक्रिय केस, 22 नए मरीजों की पुष्टि !दो कि बुखार से मौत
मेरठ में डेंगू तेजी से बढ़ता जा रहा है जिसके चलते मेरठ वासी बेहद चिंता में है गौरतलब है कि मेरठ जिला अधिकारी के बालाजी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और चिकित्सकों को डेंगू पर नियंत्रण और कोरोना के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए
मेरठ में डेंगू तेजी से बढ़ता जा रहा है जिसके चलते मेरठ वासी बेहद चिंता में है गौरतलब है कि मेरठ जिला अधिकारी के बालाजी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और चिकित्सकों को डेंगू पर नियंत्रण और कोरोना के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए क्योंकि हाल ही में मेरठ में 10 कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की पुष्टि भी हुई, जो कि बेहद चिंता का विषय है साथ ही सीएमओ बाहर से आने वाले यात्रियों की जांच के आदेश दिए
दरअसल मेरठ में डेंगू थमने का नाम नहीं ले रहा बता दें कि 22 वर्षीय चंचल और 40 वर्षीय प्रदीप की बुखार से मौत हो गई साथ ही जिले में डेंगू के 22 नए मरीज और 299 सक्रिय केस आए हैं जिसके चलते प्रशासन बेहद सतर्क हो गया है गौरतलब है कि चंचल और प्रदीप की मौत इलाज के दौरान मेरठ अस्पताल में ही हुई थी और दोनो की बुखार कारण ही मृत्यु हुई है पुलिस द्वारा बताया जा रहा है कि उस गांव में जांच के लिए टीम जाएगी ताकि गांव के हालात का पता लिया जा सके
बता दें कि डेंगू के सबसे ज्यादा मरीजों की पुष्टि मलियाना और कंकरखेड़ा में हुई
दरअसल मलियाना में डेंगू के 116 मरीज पाए गए जबकि कंकरखेड़ा में 80 मरीज मिले साथ ही मवाना में 86 और रोहटा में 96 मरीजों की पुष्टि हुई जो की एक बड़ी संख्या है साथ ही स्वास्थ्य विभाग की यह दावा कर रहा है कि जहां भी डेंगू मरीज मिल रहे हैं वहां दवाइयों का छिड़काव कराया जा रहा है, गौरतलब है की मिलियाना, जयभीमनगर, कंकरखेड़ा ,सरूरपुर, सरधना, रजपुरा, रोहटा, दौराला, माछरा ,मवाना ,राजेंद्र नगर, परीक्षितगढ़ ,जाकिर कॉलोनी, व जाहिदपुर में डेंगू के अधिक मरीजों की पुष्टि हुई