नेवी में लेफ्टिनेंट बनने पर अभिजीत त्यागी सम्मानित
बरला के सेलेस्टियल एंजिल्स पब्लिक इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह के दौरान नेवी में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित हुए अभिजीत त्यागी को सम्मानित किया गया
मुजफ्फरनगर/छपार: मुजफ्फरनगर के गांव बरला का नाम रोशन करने वाले हाल ही में नेवी में लेफ्टिनेंट पद पर सम्मानित हुए अभिजीत त्यागी को सेलीस्टियल एंजिल्स पब्लिक स्कूल में सम्मानित किया गया उधर लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित हुए अभिजीत त्यागी के गांव में खुशी का माहौल है गांव के सभी लोग गांव के बेटे पर बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं।
आयोजित समारोह में जिला पंचायत सदस्य अरुण त्यागी ने अभिजीत त्यागी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने केवल अपने गांव व परिवार का ही नहीं बल्कि पूरे त्यागी समाज का नाम रोशन कर दिया है आपको बता दें कि अभिजीत त्यागी ने प्रथम श्रेणी से मुजफ्फरनगर के एम जी इंटर कॉलेज से शिक्षा प्राप्त की जिसके बाद अभिजीत त्यागी ने ग्रेजुएशन में बीटेक किया और एक जर्मन कंपनी में नौकरी प्राप्त की थी पढ़ाई में शुरू से ही बेहद होनहार रहे अभिजीत त्यागी ने मेहनत और कठिन परिश्रम के साथ अपने माता-पिता के सपने साकार किए साथ ही त्यागी समाज का नाम रोशन किया।
समारोह में ब्रज भूषण त्यागी ,आर्मी से रिटायर्ड सुरेश त्यागी ,सेलेस्टियल एंजिल्स पब्लिक स्कूल के मैनेजर योगेंद्र त्यागी, सभा के सचिव ब्रह्म प्रकाश त्यागी, समाजसेवी परमात्मा शरण त्यागी, भूषण त्यागी, प्रधानाचार्य योगेंद्र देशवाल, यशपाल सिंह पुंडीर आदि मौजूद रहे।
🔗 Related Articles
Local news
मुजफ्फरनगर: पकड़े गौ हत्यारे! दोनों हैं सगे भाई, 50 किलो गोमांस भी बरामद
गौरतलब है कि मुजफ्फरनगर जानसठ क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ में दो आरोपी सगे भाई गोकशो को पकड़ लिया ह...
Local news
पीएम मोदी ने किसानों के लिए एक कदम आगे बढ़ाया, नरेश टिकैत
बता दें कि मीडिया से बातचीत के दौरान नरेश टिकैत ने कहा कि प्रधानमंत्री किसानों के लिए आगे आए हैं अब...
Local news
घासीपुर में एटीएम में चोरी का प्रयास करने वाले 4 लुटेरों का गिरोह पकड़ा गया
कुछ बदमाश घासीपुरा स्थित यूनियन बैंक का एटीएम तोड़कर नगदी चोरी करने का प्रयास कर रहे हैं। जिसकी सूचना...
Local news
खतौली :अहलावत क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 16 रन से जीता मैच
गौरतलब है कि खतौली बाईपास पर स्थित अहलावत गेम सिटी स्टेडियम की क्रिकेट टीम ने 16 रन से जीत हासिल की...
Local news
रामपुर:करीबी रिश्तेदार ने घर के बाहर बुलाकर महिला पर किया धारदार हथियार से वार,महिला की हुई मौत!
बता दें कि रामपुर से बेहद ही चौका देने वाली घटना सामने आई है यहां एक महिला पर करीबी रिश्तेदार द्वारा...
Local news
बिजनौर: महिला का बिना हाथ का शव हुआ बरामद! कटे हाथ पर बने टैटू ने खोला पूरा राज
गौरतलब है कि बिजनौर के ढेकला गांव के जंगलों में पति द्वारा पत्नी की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई जि...