अग्निवीर भर्ती रैली 2025: मुजफ्फरनगर में आगाज़, पहले दिन दौड़े शामली और गौतमबुद्धनगर के युवा
मुजफ्फरनगर में अग्निवीर भर्ती रैली की शुरुआत हो गई है। 22 अगस्त से 8 सितंबर तक चलने वाली इस भर्ती में पश्चिमी यूपी के 13 जिलों के 17 हजार युवा हिस्सा लेंगे।
मुजफ्फरनगर में आज से अग्निवीर भर्ती रैली 2025 की शुरुआत हो गई है। यह भर्ती 22 अगस्त से 8 सितंबर तक चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम और नुमाइश ग्राउंड में आयोजित होगी। पहले दिन शामली और गौतमबुद्धनगर जिले के युवाओं ने मैदान में दौड़ लगाई।
भर्ती का आयोजन मेरठ आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस की देखरेख में हो रहा है। अधिकारियों के अनुसार, इस बार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 13 जिलों से करीब 63 हजार आवेदन आए थे, जिनमें से 17 हजार उम्मीदवारों का चयन दौड़ में शामिल होने के लिए किया गया है।
भर्ती की खास बातें
- रोज़ाना लगभग 1,000 अभ्यर्थी दौड़ लगाएंगे।
- मौसम को देखते हुए इस बार नुमाइश ग्राउंड में बने पक्के ट्रैक का इस्तेमाल किया जा रहा है।
- आर्मी इंटेलिजेंस और पुलिस की टीम पूरी तरह अलर्ट रहेगी। दलालों और नशे की हालत में आने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
- फर्जी दस्तावेज़ों के साथ पकड़े गए अभ्यर्थियों को सीधे पुलिस के हवाले किया जाएगा।
दौड़ के ग्रुप टाइम
- ग्रुप 1: 5 मिनट 13 सेकंड
- ग्रुप 2: 5 मिनट 16 सेकंड
- ग्रुप 3: 6 मिनट
- ग्रुप 4: 6 मिनट 15 सेकंड (इस बार यह भी चयनित होगा)
भर्ती प्रक्रिया
- 22 अगस्त से 5 सितंबर तक दौड़ प्रतियोगिता होगी।
- 6 से 8 सितंबर तक मेडिकल और अन्य औपचारिकताएं पूरी होंगी।
- भर्ती में जनरल ड्यूटी, क्लर्क, एसकेटी, टेक्निकल और ट्रेडमैन पदों पर चयन होगा।
- उम्मीदवार अधिकतम दो कैटेगरी में आवेदन कर सकते हैं।
🔗 Related Articles
National
खतौली में समाजसेवी विवेक रहेजा ने खोजकर लौटाया दिल्ली निवासी का खोया मोबाइल
हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे दिल्ली निवासी अमन शर्मा का खतौली में मोबाइल छूट गया था। समाजसेवी विव...
NATIONAL
खतौली थाना प्रभारी दिनेश चन्द्र को राष्ट्रपति वीरता पदक, साहसिक कार्यों के लिए मिला सम्मान
खतौली के थाना प्रभारी एवं पुलिस निरीक्षक दिनेश चन्द्र को उनके साहस और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए...
LOCAL
खतौली तहसील में SDM डॉ. ललित कुमार मिश्रा ने फहराया तिरंगा, बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खतौली तहसील में SDM डॉ. ललित कुमार मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। तहसीलदार अमि...
Local
मीरापुर थाना बना देशभक्ति के रंग में, DSP ऋषिका सिंह ने फहराया तिरंगा
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मीरापुर थाने में आयोजित समारोह में DSP ऋषिका सिंह ने तिरंगा फहराया। इस दौ...
LOCAL
मुजफ्फरनगर में स्वतंत्रता दिवस पर SP क्राइम इन्दु सिद्धार्थ ने फहराया तिरंगा, पुलिसकर्मियों ने ली देशसेवा की शपथ
मुजफ्फरनगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ ने कार्यालय परिस...
LOCAL
मुजफ्फरनगर में स्वतंत्रता दिवस पर SSP संजय कुमार वर्मा ने किया ध्वजारोहण, पुलिसकर्मियों ने ली देशसेवा की शपथ
मुजफ्फरनगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर SSP संजय कुमार वर्मा ने कैंप कार्यालय में तिरंगा फहर...