राजस्थान –परिवार कूलर चला कर बड़े ही आराम से सो रहा था। चोर ने कूलर में स्प्रे डालकर परिवार को बेहोश किया और फिर  बड़े आराम से घरों का कोना-कोना छान कर चोरी को अंजाम दिया। यह  चोर पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में  कैद हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोर की तलाश जरी कर दी है।

दरअसल, कूलर की हवा में सो रहे परिवारों ने यह सोचा भी नहीं होगा कि चोर कूलर को ही चोरी का सबसे बड़ा हथियार बना लेंगे। चोर ने पहले कूलर में बेहोशी की दवा का स्प्रे किया, फिर बड़े आराम से घर का कोना-कोना छानकर कीमती सामान और पैसे लेकर रफा दफा हो गए।

 

एक के बाद एक इस चतुर चोर ने तीन घरों में इसी तरह चोरी को अंजाम दीया। एक पीड़िता का कहना है कि चोर उनके करीब 11 हजार रुपए, उनके पड़ोसियों के साढ़े 17 हजार रुपए चुरा ले गया। इसके अलावा उनके घर की पिछली गली में भी चोर ने चोरी की ।पीड़ित महिला का कहना हैं कि वो रोज सुबह 4 बजे उठती थी, लेकिन उसकी नींद 6 बजे खुली।

 

बता दे की इस मामले मे पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें शिकायतें मिली है कि चौधरी कालोनी में चोर ने चोरी की हैं, सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। सभी पीड़ितो का कहना हैं कि जब वह सुबह उठे तो उनके सिर में दर्द था, इसी कारण सभी का मेडिकल भी करवाया जाएगा।