यूपी के बाराबंकी में बाबुरहिया गांव के पास एक बड़ा हादसा हो गया है एक तरफ से ट्रक और एक तरफ से यात्रियों की भरी हुई बस आमने सामने से आ रही थी गाय को बचाने के लिए दोनों की जबरदस्त टक्कर से बेहद गंभीर हादसा हो गया चारों तरफ तहलका मच गया और हादसा देख कर लोगों ने चीख-पुकार करना शुरू कर दिया बस यात्रियों से पूरी तरह भरी हुई थी बस में मरने वाले यात्रियों की संख्या 13 बताई जा रही है हालांकि यह है संख्या और भी बढ़ सकती है क्योंकि हादसा बहुत ही बड़ा था मरने वालों की संख्या 13 और घायलों की संख्या 30 से 32 का अनुमान लगाया गया है


       

पीएम मोदी ने भी घटना पर शोक जताते हुए ट्वीट किया पीएम मोदी ने मरने वालों को दो- दो लाख और हादसे में घायल हुए व्यक्तियों को 50 50 हजार रुपए मुआवजे के रूप में देने का वादा किया


       

साथ ही  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सड़क दुर्घटना पर शोक जताते हुए कहा कि मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिवार के साथ हैं बाराबंकी सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री ने भी ट्वीट करते हुए लिखा

 

बताया जा रहा है बस ड्राइवर शराब पीकर चला रहा था बस

घायल यात्रियों से कुछ यात्रियों ने बताया कि बस चालक शराब पी रहा था और कुछ यात्रियों ने उसे इस बात पर डांटते हुए कहा कि शराब पी के गाड़ी मत चलाओ लेकिन वह नहीं माना और उसने उसके बाद भी थोड़ी शराब पी जिसके कारण नशे में गाय को बचाते हुए हैं ट्रक और बस की आपस में ऐसी विकराल टक्कर हुई जिसके बाद बस चालक वहां से फरार हो गया और डबल डेकर बस के परखच्चे उड़ गए! मरने वाले व्यक्तियों की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है मरने वालों में से केवल एक व्यक्ति की शिनाख्त हो पाई है जो बहराइच का रहने वाला है