भाई ने मांगी भाई को किडनैप कर 50 लाख की फिरौती! रकम ना मिलने पर जलाकर मारा
मृतक नीतीश की मां उर्मिला ने 16 अक्टूबर को अपने पुत्र के अपहरण की एफ आई आर दर्ज कराई थी साथ ही उन्होंने बताया कि उनका बेटा 16 तारीख को 150 रुपए लेकर घर से निकला था और संपर्क करने पर फोन स्विच ऑफ आ रहा था फिर अचानक रात को 9:30 बजे नीतीश के फोन से कॉल आया और 50 लाख की फिरौती मांगी गई साथ ही धमकी दी गई कि अगर पुलिस को जानकारी दी तो बेटे को जान से मार दिया जाएगा और यह कह कर अपहरणकर्ताओं ने फोन बंद कर दिया।
नालंदा: बिहार से दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है युवक का अपहरण करके 50 लाख की फिरौती मांगी गई और ना मिलने पर हत्या कर दी गई है आशनगर स्कूल से मिले सबूतों के आधार पर इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी कर ली गई है।
मामा के लड़के पर हत्या का आरोप:
गौरतलब है कि स्कूल के प्रिंसिपल दीपक मेहता और उसके सहयोगी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया है बता दे कि इस पूरे वाक्य में सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि मृतक नीतीश और दीपक ममेरे फूफेरे भाई हैं साथ ही उसका सहयोगी अजीत भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
मृतक नीतीश की मां उर्मिला ने 16 अक्टूबर को अपने पुत्र के अपहरण की एफ आई आर दर्ज कराई थी साथ ही उन्होंने बताया कि उनका बेटा 16 तारीख को 150 रुपए लेकर घर से निकला था और संपर्क करने पर फोन स्विच ऑफ आ रहा था फिर अचानक रात को 9:30 बजे नीतीश के फोन से कॉल आया और 50 लाख की फिरौती मांगी गई साथ ही धमकी दी गई कि अगर पुलिस को जानकारी दी तो बेटे को जान से मार दिया जाएगा और यह कह कर अपहरणकर्ताओं ने फोन बंद कर दिया।
पुलिस द्वारा बताया जा रहा है कि अपहरण और हत्या के पीछे कई बड़े राज छुपे हो सकते हैं पुलिस और अन्य लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही, बता दे कि उन्होंने कहा कि एसएलसी की टीम पटना से बुलाई जा रही जो कि जमा किए गए सबूतों की जांच करेगी। मृतक के ममेरे भाई का कहना है कि उसने अपने फूफेरे अरे भाई की हत्या गला दबाकर की और उसे स्कूल में ही जला दिया था और उसके शव को नहर में फेंक दिया।