एक्सप्रेस वे के उद्घाटन पर कांग्रेस का पलटवार सोशल मीडिया के जरिए बीजेपी सरकार को कहीं बड़ी बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए एक्सप्रेस वे के उद्घाटन पर कांग्रेस का पलटवार सोशल मीडिया के जरिए कहा कि हर दिन जनता की जेब काटने वाले चुनाव आते ही वोटों के लिए अधूरे कामों के फीते काटने लगते हैं
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले करीब 1 महीने में उत्तर भारत का तीन बार दौरा किया है इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज, अस्पताल, अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट सहित मंगलवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का उद्घाटन किया, बता दें कि ऐसा सुनने में आया है कि जिस पार्टी का दबदबा पूर्वांचल में होता है राज्य में सत्ता उसी को प्राप्त होती है इसी बीच उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव है जिसके मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वांचल पर ही अधिक फोकस किया हुआ है आपको यह भी बता दें कि पूर्वांचल में राज्य की सभी 403 सीटों में से 164 सीटें आती है!
बता दें कि मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का उद्घाटन किया उद्घाटन बड़े ही शानदार तरीके से किया गया,बता दें कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का निर्माण लगभग 22,500 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से किया गया है।
2022 विधानसभा के चुनाव को लेकर सियासी गलियारों में उथल-पुथल तो साफ देखने को मिल रही है
इसी बीच कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सोशल मीडिया के जरिए एक ट्वीट के माध्यम से कहा है की"हर दिन जनता की जेब काटने वाले चुनाव आते ही वोटों के लिए अधूरे कामों के फीते काटने लगे है"
जहां एक और पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के निर्माण पर पार्टी पर निशाना साधा वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने एक वीडियो शेयर कर केंद्र सरकार द्वारा देश की जनता को दिए जा रहे कष्टों को उजागर किया है। बता दें कि इस वीडियो के साथ कांग्रेस ने कहा है कि, "जनता पर दोहरी मार पड़ी है। कर्ज, आय में कटौती व बेरोजगारी से जूझ रहे लोगों को महंगाई के दलदल में फंसा कर तबाही की कगार पर पहुंचाने वाली मोदी सरकार को माफ नहीं किया जा सकता है। साथ ही कांग्रेस ने कहा कि जुमलेबाज सरकार जनता को अच्छे दिनों का सपना दिखाकर महंगे दिन दिखा रही है।"