खतौली: भाजपा सरकार में हो रहा हे दलितों का उत्पीड़न,सुधीर वाल्मीकि
दरअसल सुधीर बाल्मीकि ने कहा कि भाजपा सरकार में दलितों का उत्पीड़न किया जा रहा है जिसके चलते सुधीर वाल्मीकि के कार्यालय पर एक बैठक आयोजित की गई
खतौली: पिछले दिनों हाथरस में दबंगों ने दलित युवती मनीषा के साथ सामूहिक बलात्कार कर उसकी जीभ काटी एवं रीढ़ व गर्दन की हड्डी तोड़ दी। पुलिस प्रशासन द्वारा आठ दिन तक आरोपियों को बचाते रहना तथा पंद्रहवें दिन, युवती की मृत्यु होने पर परिवार की सहमति के बिना उसके शरीर को आग के हवाले कर देना, बर्बरता की पराकाष्ठा थी
इन्ही अनेक घटनाओं पर गंभीरता दिखाते हुए सैनी नगर खतौली में सफाई कर्मचारी अध्यक्ष सुधीर वाल्मीकि के कार्यालय पर एक बैठक आयोजित हुई
बैठक में भारतीय वाल्मीकि दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिंतवा भवर ने कहा:
अगर, हाथरस की लड़की ऊंची जाति और धन संपन्न परिवार से होती, तो क्या तब भी पुलिस एफआईआर लिखने में आठ दिन लगाती? बार-बार रिपोर्टों के साथ छेड़छाड़ करती, तथ्यों को पलटती, झूठे बयान देती, बलात्कार और हिंसा की बात को झूठ बताती? क्या पुलिस उसके पार्थिव शरीर को मां-बाप की सहमति के बिना रात में ऐसे ही जला देती?
सपा नगर अध्यक्ष इरशाद जाट ने कहा:
भाजपा सरकार में दलितों का उत्पीड़न हो रहा है समाजवादी पार्टी ही दलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा, सैनी, पाल, कश्यप व सर्व समाज की हितैषी है।
सुधीर वाल्मीकि ने कहा:
जिस भाजपा ने कभी वाल्मीकि समाज के पैर धोकर चुनाव में वोट लिए उसी भाजपा सरकार में दलितों पर अत्याचार हो रहा है योगी सरकार ने वाल्मीकि समाज के लिए कोई काम नही किया आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में वाल्मीकि समाज समाजवादी पार्टी को वोट करेगा
बैठक में उपस्थित सदस्य:
बता दे कि आयोजित बैठक में सपा यूथ ब्रिगेड विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक गोयल एडवोकेट, भारतीय वाल्मीकि दल जिलाध्यक्ष ब्रजपाल खुराना, ब्लॉक अध्यक्ष बंटी गहलोत, नगर अध्यक्ष सोनू महरौल, नगर उपाध्यक्ष संजय कैसल, शिवम कुमार, विनोद वाल्मीकि, देवेंद्र माहिव, फरमान मलिक, मास्टर गुलज़ार, गगन माहिव आदि उपस्थित रहे।