सोनीपत: पितृ विसर्जन अमावस्या पर पिता व भाई के साथ गंगा घाट पर नहाने गया था किशोर! गोताखोर की टीम ने शव बरामद किया गौरतलब है कि श्राद्ध पूरे होने पर बुधवार को पितृ विसर्जन अमावस्या थी

इस अवसर पर पितरों की शांति के लिए गंगा घाट पर नहाने का प्रचलन है इससे पितरों की आत्मा को शांति मिले बता दे हाल ही में बुधवार को सोनीपत जिले का रहने वाला केसर (14 वर्ष) पिता( कर्मवीर) और भाई (करण) साथ गंगा घाट पर नहाने के लिए गया था वह अपने पिता के साथ नहा रहा था कि अचानक दोनों वह फिसलन पर फिसलने से बहने लगे तो कर्मवीर किसी तरह बाहर निकल गया लेकिन केसर वहीं डूब गया जिसके बाद प्रशासन की सहायता से केसर को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया!

वीरवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान मिमारपुर घाट पर किशोर केसर का शव बरामद किया गया केसर आठवीं कक्षा का छात्र था शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पुलिस मामले की शिनाख्त कर रही है बता दें कि उस घाट पर अक्सर लोगों की डूबने की खबर आती है हाल ही में 2 सप्ताह पहले एक इंजीनियर के डूबने की खबर आई थी लेकिन इंजीनियर का शव अभी तक बरामद नहीं किया गया नगर विभाग में प्रशासन द्वारा घाट पर खास प्रबंध नहीं किए गए हैं

हरियाणा के मुख्यमंत्री को भी घाट बनवाने का मुद्दा लंबे समय से उठाया जा रहा है लेकिन प्रशासन का इस पर कोई ध्यान नहीं है