मुजफ्फरनगर खतौली गंग नहर में देर रात एक शव बरामद किया गया जब शव की शिनाख्त की गई तो पता चला कि वह होम्योपैथिक चिकित्सक का शव है पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर मृतक के परिजनों को जानकारी दी और शव को मोर्चरी के लिए भेज दिया। 

 

बता दें कि नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांधी कॉलोनी निवासी होम्योपैथी चिकित्सक डॉक्टर आदर्श कुमार गांधी वाटिका के पास क्लीनिक चलाते थे 11 अक्टूबर को देर रात में डॉक्टर अपने स्कूटर लेकर गंग नहर पर पहुंचे पर पहुंचकर अपनी पत्नी को फोन करके बताया कि वह गंग नहर मैं कूदने जा रहे हैं। परिजनों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी लेकिन इतने पुलिस वहां पर पहुंची तब तक डॉक्टर ने गंग नहर में छलांग लगा दी थी परिजनों ने पुलिस को बताया कि डॉक्टर  ग्रह कलेश के चलते गंग नहर में कूदे है इसके बाद से ही पुलिस प्रशासन द्वारा लगाए गए गोताखोर शव को ढूंढने में लगे हुए थे। 

अचानक शुक्रवार को देर रात में खतौली गंग नहर में एक शव को बेहतर देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया सीओ राकेश सिंह ने बताया कि गंग नहर में से निकले शव की पहचान गांधी कॉलोनी निवासी होम्योपैथी चिकित्सक डॉक्टर आदर्श कुमार के रूप में हुई है जिसके बाद आदर्श कुमार के परिजनों को शव के खतौली गंग नहर मैं मिलने की जानकारी दे दी गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।