गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के बेलूडीहा निवासी महिला पुष्पा (38) 3 दिन से लापता थी सूचना मिलते ही परिवार वालों ने पुष्पा को तलाशना शुरू कर दिया लेकिन पुष्पा का कुछ पता नहीं चला पुष्पा के पति संजय ने पुष्पा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी क्योंकि वह कई बार घर से भाग चुकी थी उसके दिमाग की स्थिति ठीक नहीं थी

बता दें कि शनिवार 9 अक्टूबर को बेलू डीहा गांव के बगल के ही एक गांव पिपरा के पोखरे में पुष्पा का शव तैरता देखा तो गांव वालों ने इसकी जानकारी गांव की प्रधान प्रियंका सिंह को दी! गांव प्रधान ने मौके पर पहुंचकर सारी घटना की जानकारी थाना अध्यक्ष राणा प्रताप को दी सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष राणा देवेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और साथ में एसआई गोपाल यादव भी मौजूद रहे दोनों ने शव को पोखरे से बाहर निकलवाया पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया

गांव वालों ने बताया कि पुष्पा के ससुर की 3 दिन से बहुत तबीयत खराब थी जिसके चलते पूरा परिवार गोरखपुर प्राइवेट हॉस्पिटल में उनका इलाज करा रहा था और अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण शुक्रवार को पुष्पा के ससुर की तबीयत खराब होने से उनकी मृत्यु हो गई परिजनों के मुताबिक पुष्पा की दूसरी शादी थी और उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी जिसका इलाज भी चल रहा था पुष्पा के पति ने बताया कि वह बहुत बार बिना बताए घर से गायब हो जाती थी और फिर अपने आप वापस घर आ जाती थी ! 3 दिन पहले घर से लापता होने के बाद पुष्पा के घरवालों ने उसे बहुत ढूंढा लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला आज सवेरे 9 अक्टूबर को पुष्पा का शव पोखरे में मिला जैसे परिवार में दोहरे दुख का सैलाब टूट पड़ा मृतका के परिवार वह ससुराल वालों ने पुलिस को लिखित रूप में दिया कि वह किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं करना चाहते और ना ही उन्हें किसी पर कोई शक है इसलिए पुलिस वालों ने वही कागजी कार्रवाई को पूरा करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जिसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा