दिल्ली-NCR में 24 घंटे में 6 हत्याएं, इलाके में फैला दहशत

दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में एक के बाद एक हुई छह हत्याओं ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। गोविंदपुरी, रोहिणी, सुभाष प्लेस और ग्रेटर नोएडा में हुई इन घटनाओं में मां-बेटे, नाबालिग और युवकों की मौत शामिल है।

गोविंदपुरी में मां-बेटे की हत्या

दक्षिण दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में मां और बेटे की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है।

रोहिणी के अमन विहार में दो नाबालिगों की चाकू से हत्या

रोहिणी के अमन विहार इलाके में दो नाबालिग किशोरों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान जॉनी और मयंक के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, दोनों अपने साथी दिनेश के साथ सुल्तानपुरी से अमन विहार गए थे। कुछ समय पहले सुल्तानपुरी में हुई एक हत्या का बदला लेने के लिए वे रितेश नाम के व्यक्ति की तलाश में हथियार लेकर पहुंचे थे। इसी दौरान एक महिला और उसके बेटे से विवाद हो गया, जिसके बाद हमला हुआ। पुलिस ने मुख्य नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है और हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है।

संपत्ति विवाद में चाचा की हत्या

पश्चिम दिल्ली के सुभाष प्लेस इलाके के जेजे कॉलोनी में संपत्ति के विवाद को लेकर चाचा-भतीजे के बीच झड़प हो गई। इस दौरान चाचा राजेश की मौत हो गई, जबकि भतीजा दीपक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और घायल का इलाज चल रहा है। दोनों के बीच पहले से ही संपत्ति को लेकर विवाद था।

ग्रेटर नोएडा में ड्यूटी जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या

ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के वैदपुरा गांव में दीपक नागर नाम के युवक की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। युवक ड्यूटी पर जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। डीसीपी ने मामले की जांच के लिए दो अलग-अलग टीमों का गठन किया है।

ये लगातार हुई हत्याएं दिल्ली-NCR में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। पुलिस सभी मामलों में गहन जांच कर रही है और आरोपियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजने का दावा कर रही है।