10 करोड़ का प्रोजेक्ट: 70 सड़कों का होगा निर्माण, 1000 स्ट्रीट लाइट से रोशन होगा मुजफ्फरनगर
जल्द ही शहर की सूरत बदलने जा रही है 10 करोड़ की लागत से 70 सड़कों का निर्माण और 1000 स्ट्रीट लाइट से शहर रोशन होगा शहर के पार्को और सार्वजनिक स्थानों पर 1000 बेंच लगेगी, जिससे आम आदमी को आराम करने की सुविधा मिलेगी। गौरतलब है कि शहर के सभी 43 डलावघर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
मुजफ्फरनगर: जल्द ही शहर की सूरत बदलने जा रही है 10 करोड़ की लागत से 70 सड़कों का निर्माण और 1000 स्ट्रीट लाइट से शहर रोशन होगा शहर के पार्को और सार्वजनिक स्थानों पर 1000 बेंच लगेगी, जिससे आम आदमी को आराम करने की सुविधा मिलेगी। गौरतलब है कि शहर के सभी 43 डलावघर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
बता दें कि डीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि 15वे वित्त के 10 करोड़ के प्रोजेक्ट से शहर को सवारने का प्रयास किया जा रहा है। कमेटी द्वारा पास किए गए प्रस्तावों के तहत शहर की कई वार्डों को शामिल किया गया और प्रत्येक वार्ड को कार्य दे दिए गए हैं, मुजफ्फरनगर में 70 सड़कें बनाने की स्वीकृति मिली है जिससे शहर की स्थिति मैं बहुत परिवर्तन आने वाला है, सड़क निर्माण होगा और शहर का कोई भी क्षेत्र अंधेरे में नहीं होगा।
बताया जा रहा है कि एक विशेष परिवर्तन यह रहेगा झांसी की रानी से मालवीय चौक तक फैंसी लाइट लगाई जाएंगी शहर में सभी 43 डलावघर पर सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी,डलावघरो से कूड़ा हटाया नहीं इस पर अफसर सीधी नजर रख सकेंगे साथ ही एडीएम प्रशासन ने बताया कि यह सभी कार्य एक माह के उपरांत हो जाएंगे! विकास कार्यों को सरकार द्वारा हरी झंडी मिलने पर अब लोगों को खराब सड़कों और अंधेरे से राहत मिलेगी।