हरियाणा के बहादुरगढ़ में भीषण कार हादसा: एक ही परिवार के 8 लोगों की गई जान
गोगामेडी के दर्शन करके लौट रहे 11 लोगो के साथ यह हादसा जब हुआ जब वह किसी कारण गाड़ी को सड़क किनारे लगा कर तीन लोग गाड़ी से उतरे तो पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी
हरियाणा: के बहादुरगढ़ के बादली में एक दर्दनाक हादसा हो गया है बता दें कि बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक चालक ने खड़ी कार में पीछे से टक्कर मार दी जिसके कारण हादसा हुआ है यह हादसा केएमपी एक्सप्रेसवे पर हुआ है पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच करने में जुटी हुई है गौरतलब है कि पीड़ित परिवार उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद का रहने वाला था फिरोजाबाद के गांव नगला अनूप का रहने वाला यह परिवार गोगामेडी के दर्शन करके लौट रहा था और यह परिवार किराए पर आर्टिका कार लेकर निकला था जिसमें 11 लोग सवार होकर दर्शन के लिए गए थे लेकिन हादसे के वक्त 8लोग बैठे हुए थे और तीन गाड़ी से बाहर बताए जा रहे हैं।
गौरतलब है कि गोगामेडी के दर्शन करके लौट रहे 11 लोगो के साथ यह हादसा जब हुआ जब वह किसी कारण गाड़ी को सड़क किनारे लगा कर तीन लोग गाड़ी से उतरे तो पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे भीषण हादसा हुआ और मौके पर 8 लोगों की मौत हो गई जिसमें से गाड़ी में से उतरे तीन लोग बच गए बताया जा रहा है उनमें एक बच्ची भी शामिल थी जिससे अस्पताल में भर्ती कराया गया है एक कार ड्राइवर और एक महिला ही 11 लोगों में से बच पाए हैं बाकी आठ लोग मृत घोषित कर दिए गए हैं और बच्ची को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उसका उपचार चल रहा है बच्चे के पैर में गंभीर चोट बताई जा रही है पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है जो कि हादसे के वक्त वहां से फरार हो गया था।