संभल: किसानों ने किया जिलाधिकारी कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन, धान की खरीद न होने से है परेशान
इस साल किसानों को बहुत नुकसान का सामना करना पड़ा है। साथ ही किसानों की खड़ी खड़ी फसलें बेकार हो गई। जिसके चलते किसानों को उनकी लागत भी वसूल नहीं हो सकी इस दौरान किसान बेहद परेशान है।
संभल :इस साल किसानों को बहुत नुकसान का सामना करना पड़ा है। साथ ही किसानों की खड़ी खड़ी फसलें बेकार हो गई। जिसके चलते किसानों को उनकी लागत भी वसूल नहीं हो सकी इस दौरान किसान बेहद परेशान है वहीं दूसरी ओर धान की खरीद ना होने से किसान निराश है इसी बीच किसानों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। उनके मुताबिक धान की तौल पर कोई प्रतिक्रिया नहीं की जा रही।
गौरतलब है कि मंडी समिति में पीसीयू के क्रय केंद्र पर कई दिन तक इंतजार के बाद धान की खरीद न होने से खफा किसानों ने अपर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। साथ ही किसानों ने तौल कराने की मांग उठाई। दरअसल किसानों का कहना है कि दो दिनों से धान भरे ट्रैक्टर-ट्राली लेकर खड़े हैं लेकिन तौल नहीं हो रही है। बल्कि टाल-मटोल की जा रही है।
पीसीयू के एक क्रय केंद्र पर तौल ही नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि वारदाना न होने की बात कहकर किसानों को भटकाया जा रहा है। दरअसल शुक्रवार को जिलाधिकारी संजीव रंजन संभल में अपर जिलाधिकारी कार्यालय में बैठे थे। इसकी जानकारी किसानों को हुई तो वह उनके कार्यालय पर ही जा पहुंचे। इस दौरान किसानों ने प्रदर्शन किया। बता दें कि जिलाधिकारी से किसान नहीं मिल पाए लेकिन वहां पर मौजूद उप जिलाधिकारी रमेश बाबू ने किसानों की समस्याओं को सुना। जिसके बाद किसानों की परेशानी को सुन कर उप जिलाधिकारी ने केंद्र प्रभारी को फोन कर व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।
इसी बीच महोरा लखुपुरा निवासी सुमित ने अपनी बात रखते हुए कहा कि धान की तौल नहीं की जा रही है साथ ही उन्होंने कहा कि वह अपना काम छोड़कर धान की तौल कराने के लिए मंडी समिति में चक्कर काट रहे उसके बावजूद भी कॉल नहीं की जा रही दूसरी ओर तुर्तीपुर इनायतपुर निवासी हृदेश त्यागी ने कहा वह भी 2 दिन से तोल कराने के लिए समिति के चक्कर काट रहे हैं किंतु कोई भी प्रतिक्रिया नहीं की जा रही उन्होंने कहा कि वह डीएम से मिलकर वारदाना का प्रबंध कराने के लिए वहां पहुंचे हैं, और सलेमपुर निवासी गणेश का कहना है।
कि वह किराए पर ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर धान बेचने के लिए संभल मंडी में पहुंचे उन्हें यहां 3 दिन हो गए हैं और वह भूखे प्यासे मंडी के चक्कर काट रहे हैं लेकिन कोई इस पर ध्यान नहीं दे रहा है और अभी धान की तौल नहीं की जा रही ! बता दें कि इस प्रकार गुस्साए किसानों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया जिस प्रदर्शन में शीशपाल सैनी, राहुल त्यागी, सुमित, हरपाल सिंह ,राजेंद्र सिंह,हृदेश त्यागी एवं गणेश आदि रहे।