मुजफ्फरनगर:हथियार सप्लायर गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार ,मेरठ से लाकर मुजफ्फरनगर में करते थे हथियारों की तस्करी
मुजफ्फरनगर पुलिस के हत्थे चढ़े हथियार सप्लायर गिरोह के चार बदमाश बता दें कि आरोपी मेरठ से हथियार लाकर मुजफ्फरनगर में सप्लाई करते थे जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया है बता दें कि हथियार सप्लायर गिरोह में और भी बदमाशों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है जिस पर पुलिस छानबीन कर रही है
मुजफ्फरनगर। चांदपुर गांव प्रतीक्षालय से नई मंडी थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। उनके कब्जे से तीन पिस्टल व तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं । बदमाश मेरठ से हथियार लाकर मुजफ्फरनगर में सप्लाई क्या करते थे यह उनका पेशा बन चुका था
नई मंडी थाना पुलिस ने गांव चांदपुर के प्रतीक्षालय में संदिग्ध हालात में मौजूद चार लोगों को शक के आधार पर पकड़ा लिया है । सीओ मंडी हिमांशु गौरव ने बताया हैं की पकड़े गए आरोपियों में अंबा विहार निवासी
आबिद गांव बेलड़ा निवासी गौरव, गांव सुजडू निवासी शकील और गांव नंगला बुजुर्ग निवासी सतनाम शामिल था। आरोपियों की तलाशी लिए जाने पर उनके पास से तीन पिस्टल कारतूस और एक तमंचा बरामद हुऐ हैं
पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया है कि वे मेरठ जनपद से अवैध हथियार लाकर उन्हें जनपद मुजफ्फरनगर में सप्लाई करते थे।गैंग में कुछ ओर भी आरोपी भी शामिल है
शकील को हो चुकी है उम्रकैद
गौरतलब है कि सीओ मंडी ने बताया कि अवैध हथियारों की सप्लाई में गिरफ्तार किए गए एक आरोपी गांव सुजडू निवासी शकील को हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा भी हो चुकी है। बता दें कि फिलहाल वह प्रयागराज हाईकोर्ट से जमानत पर जेल से बाहर है।