गोमती एक्सप्रेस में महिला का टुकड़ों में कटा शव मिला, बॉक्स में धड़ और बैग में हाथ-पैर बरामद
लखनऊ में गोमती एक्सप्रेस के S1 कोच से 30-35 साल की महिला का विखंडित शव बरामद। बॉक्स में सिर कटा धड़ और बैग में कटे हाथ-पैर मिले। GRP ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया, छपरा की ओर टीमें रवाना।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गोमती एक्सप्रेस ट्रेन में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। ट्रेन के S1 कोच में सफाई के दौरान एक महिला का टुकड़ों में कटा हुआ शव बॉक्स और बैग में मिला है।
बॉक्स के अंदर महिला का सिर कटा धड़ मिला, जबकि अलग बैग में उसके हाथ और पैर कटे हुए थे। मृतका की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। गोमती नगर स्टेशन पर ट्रेन वॉशिंग लाइन में जाने के बाद सफाई कर्मचारियों ने लावारिस बॉक्स और बैग देखकर GRP को सूचना दी।
पुलिस की जांच रेलवे पुलिस (GRP) और आरपीएफ की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हत्या कर शव के टुकड़े करके उसे पैक कर ट्रेन की स्लीपर बोगी में रख दिया गया था।
एसपी रेलवे मोहित मित्रा के अनुसार, मामले की गहन छानबीन शुरू कर दी गई है। खासतौर पर छपरा और रूट के अन्य स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए दो विशेष टीमें छपरा भेज दी गई हैं।
ट्रेन में इस भयावह तरीके से शव मिलने से रेलवे स्टेशन और यात्रियों में सनसनी फैल गई है। पुलिस शव की पहचान करने और हत्यारे तक पहुंचने के लिए सभी कोणों से जांच कर रही है।
🔗 Related Articles
Local
रतनपुरी में प्रवीण हत्याकांड का खुलासा, पत्नी समेत चार आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार...
National
मुजफ्फरनगर के SP City अमृत जैन और पूर्व SSP अभिषेक यादव AI टास्क फोर्स में शामिल
उत्तर प्रदेश पुलिस की 11 सदस्यीय विशेष AI टास्क फोर्स में मुजफ्फरनगर के SP City अमृत जैन और जिले के...
LOCAL
खतौली में सचल ग्राम न्यायालय का आयोजन, सुलह-समझौते से 7 वादों का हुआ निस्तारण
नगर पालिका परिषद खतौली के सभा कक्ष में सचल ग्राम न्यायालय आयोजित किया गया। न्यायाधिकारी दिव्य प्रताप...
LOCAL
खतौली में 11 अक्टूबर को लगेगा भव्य रोजगार मेला, युवाओं को मिलेगा नौकरी का अवसर
खतौली में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से 11 अक्टूबर को भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया जा...
National
विधवा की FD से 19.90 लाख काटने पर SBI को झटका, हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने SBI को विधवा की FD से काटी गई 19.90 लाख रुपये की रकम ब्याज समेत वापस करने का नि...
LOCAL
मुजफ्फरनगर में साइबर ठगी की रकम पेट्रोल पंपों के QR कोड से घुमाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर साइबर क्राइम पुलिस ने साइबर ठगी से हासिल रकम को पेट्रोल पंपों के QR कोड और बैंक खातों के...