कानपुर: गौरतलब है कि गंगा बैराज पर शनिवार शाम दोस्तों संग घूमने गई आईआईटी छात्रा सेजल जैन (20) सेल्फी लेने के दौरान गंगा में डूब गई। वह गंगा बैराज के रैंप पर खड़ी होकर सेल्फी ले रही थी। जिसके बाद वहां पर मौजूद उसके दोस्तों की चीख सुन मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसका छात्रा के शव बाहर निकाला।

दरअसल राजस्थान में भीलवाड़ा जनपद के बदनौर निवासी सेजल आईआईटी में पृथ्वी विज्ञान विभाग में बैचलर ऑफ साइंस की सेकेंड ईयर की छात्रा थी। बता दें कि शनिवार शाम वह सात दोस्तों संग बैराज पर घूमने आई थी। दोस्तों के मुताबिक सेजल ने रेलिंग पार कर सेल्फी लेने की बात कही। प्रत्यक्षदर्शी दोस्तों के अनुसार सेल्फी लेते वक्त अचानक सेजल का पैर फिसला और वह संतुलन खोने से करीब 40 फुट नीचे गंगा में गिर कर डूब गई। पुलिस ने चार गोताखोरों को गंगा में उतारा, जिन्होंने सेजल को अचेत अवस्था में बाहर निकाला। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही सेजल के परिवार में बेटी की मौत से कोहराम मच गया