मेरठ पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है जहां पुलिस ने अवैध हथियारों के निर्माता व तस्करों का भंडाफोड़ किया है इस सर्च ऑपरेशन को अंजाम स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप द्वारा दिया गया, दरअसल मेरठ के आशियाना कॉलोनी में एक ठिकाने पर पिछले 5 साल से अवैध बंदूक का निर्माण किया जा रहा था।

 

पुलिस ने छापेमारी द्वारा आग्नेयास्त्र बनाने के उपकरण  समेत पिस्तौल और अन्य हथियार भी बरामद किए हैं। आपको बता दें कि यह मामला 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले का था पुलिस अब इस गिरोह का भंडाफोड कर पाई है। पुलिस के सर्च ऑपरेशन के दौरान 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है बाकी अन्य कुछ लोग मौके से फरार हो गए

 

मेरठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी का कहना है कि यह अवैध कारखाना पिछले 5 वर्षों से चलाया जा रहा है जिसमें अन्य बहुत से लोग जुड़े हुए हैं एक बंदूक की कीमत 25 से 30,000 रखी गई है साथ ही उनका कहना है कि विधानसभा चुनाव के परिणाम को प्रभावित करने के लिए इनकी अधिक तौर पर खरीद की जा रही है वही आपको बता दें कि पकड़े गए आरोपियों के नाम अनस मोहम्मद, अयूब ,आमिर,हसीन उर्फ भूरा ,आमिर और इरशाद है बाकी कुछ अन्य आरोपी फरार हैं पुलिस ने इस कारखाने की छापेमारी में 35 प्रकार के हथियार बरामद किए।