मवाना और हापुड़ के बीच विकसित होने जा रहा है औद्योगिक क्षेत्र
शहरों में परिवहन साधनों की बढ़ोतरी को देख अर्थव्यवस्था को मजबूत प्रदेश के नोडल व राहत आयुक्त अधिकारी रणवीर प्रसाद ने औद्योगिक क्षेत्र के मध्य नजर परतापुर औद्योगिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों से बातचीत
हापुड़ /मवाना: शहरों में परिवहन साधनों की बढ़ोतरी को देख अर्थव्यवस्था को मजबूत प्रदेश के नोडल व राहत आयुक्त अधिकारी रणवीर प्रसाद ने औद्योगिक क्षेत्र के मध्य नजर परतापुर औद्योगिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों से बातचीत की इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास की ओर ध्यान देते हुए क्षेत्र में नए औद्योगिक क्षेत्र व विकास कार्य पर सवाल जवाब किए साथ ही उन्होंने भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए नए औद्योगिक क्षेत्र पर जोर डाला एसडीएम सदर संदीप भागिया से हापुर रोड और मवाना रोड पर नए औद्योगिक क्षेत्र को विकसित करने पर भी चर्चा की गौरतलब है
कि इस चर्चा पर औधोगिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों की भी सहमति देखने को मिली, हालांकि गेझा में विकसित किए जाने वाले औद्योगिक क्षेत्र पर नोडल अधिकारियों ने यूपीएसआईडीसी के अधिकारियों से सवाल किए गौरतलब है कि गेझा में औद्योगिक क्षेत्र विकसित ना होने को लेकर पीएसआईडीसी अधिकारियों ने बताया किसानों द्वारा अधिक भूमि दर मांगी गई थी किसानों ने 32000 रुपए वर्ग मीटर की दर से मुआवजे की मांग की जिसके चलते क्षेत्र मे विकास कार्य रद्द किया गया
एसोसिएशन के सचिव निपुण जैन ने कहा मेरठ में औद्योगिक क्षेत्र विकसित होना जरूरी है साथ ही रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन के महामंत्री ने भी मेरठ को एनसीआर का नया औद्योगिक क्षेत्र बताया जिस पर नोडल अधिकारियों ने चर्चा का आश्वासन दिया उन्होंने कहा कि यूपीएसआईडीसी से परतापुर औद्योगिक क्षेत्र विकास संबंधित 5 करोड़ का प्रावधान कराने के लिए प्रयास किए जाएंगे