मुजफ्फरनगर: जिले में कार्यक्रम के दौरान बॉलीवुड के मशहूर गायक कैलाश खेर ने बेबाक अंदाज से तराने छेड़े वही इतनी अधिक ठंड में भी लोगों की लंबी भीड़ लगी सभी युवा उनकी आवाज और गाने को सुनकर झूम उठे इसी बीच कैलाश खेर ने कहा कि यदि इतनी ठंड ना होती तो जरूर यहां और भी ज्यादा लोग एकत्रित होते।

 

रात मुजफ्फरनगर राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित महोत्सव का शुभारंभ किया गया जिसे दीप प्रज्वलित कर केंद्रीय पशुपालन मंत्री संजीव बालियान ने आरंभ किया जिस पर कैलाश खेर ने ....क्या कभी अंबर से सूर्य बिछड़ता है क्या कभी बिन बाती दीपक जलता है गाना गाया.. जिसे सुनते ही पंडाल में बैठे लोगों ने तालियां बजाने शुरू की और मशहूर गायक कैलाश खेर के हौसले को और भी उड़ान दी साथ ही युवाओं ने जमकर सीटियां बजाई,देव फिल्म के गाने गाकर लोगों की वाहवाही बटोरी उन्होंने पिया के रंग रंगदीनी ओढ़नी... समेत तेरे बिन नहीं लगदा दिल मेरा ढोलना गाना गाकर लोगों का दिल जीत लिया।

 

कैलाश खेर ने कहा:

 

मैं जुहू में रहता हूं साथ ही फिल्मों में गायकी और काम करता हूं लेकिन कभी फिल्में नहीं देखता ना ही मेरे घर पर टीवी है उन्होंने कहा कि युवाओं को अपना लक्ष्य बनाकर मेहनत के साथ अपना कार्य करना चाहिए तभी तरक्की की उड़ान भर पाएंगे।

 

मुजफ्फरनगर को मोहब्बत की नगरी बताते हुए कैलाश खेर ने कहा कि बेहद ठंडा मौसम है और हाजिरी किसी सर्दी में लगनी थी यदि इतनी ठंड नहीं होती तो जरूर लाखों में लोग इकट्ठा होते साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों का ऐसा प्यार और जोश काबिले तारीफ है जिस पर लोगों ने जमकर चीटियां और तालियां बरसाई उनके ऐसे साधारण व्यक्तित्व को देखकर लोगों ने खूब वाहवाही की।