कानपुर: गौरतलब है कि कानपुर से बेहद ही उलझा हुआ मामला सामने आया है जहां पर एक पढ़ी-लिखी डॉक्टर द्वारा पूरे परिवार को खत्म कर दिया गया है डॉक्टर ने खुद इसकी जानकारी अपने भाई को दी साथ ही पुलिस को इन्फॉर्म करने के लिए भी कहा।

 

दरअसल घटनास्थल से पुलिस ने एक सुसाइड लेटर भी बरामद किया जिसमें लिखा था अब लाशें नहीं गिननी आमीक्रोन। वही डॉक्टर ने लिखा यह कोविड सबको मार देगा अब और कोविड नहीं साथ ही डॉक्टर ने यह भी लिखा कि करियर के उस मुकाम पर ऑफर साहू जहां से निकलना मुश्किल है मैं अपने होशो हवास में में अपने परिवार समेत खुद को खत्म कर रहा हूं डॉक्टर ने खुद को किसी लाइलाज बीमारी से ग्रस्त बताते हुए कहा कि हमारी मौत का कोई भी जिम्मेदार नहीं है।

 

डॉक्टर द्वारा कहा गया कि हमारे पास और कोई भी चारा नहीं बचा है इसीलिए मैं सबको खत्म कर रहा हूं उन्होंने कहा कि अपने पीछे किसी को दुखी नहीं छोड़ कर जाना चाहता है इसीलिए सब को मुक्ति दे रहा हूं आंखों में हुई गंभीर बीमारी के चलते मुझे यह कदम उठाना पड़ रहा है जिसके लिए ईश्वर मुझे कभी माफ नहीं करेगा जब मेरी आंखें ही काम नहीं करेंगे तो मैं दुनिया में क्या करूंगा अलविदा।

 

उधर डॉक्टर के भाई की माने तो सुनील का कहना है कि डॉ काफी समय से डिप्रेशन से जूझ रहे थे इस घटना को अंजाम देने के बाद डॉक्टर कहां है इसका किसी को भी नहीं पता है बता दें कि लापता डॉक्टर सुशील को पुलिस ढूंढ रही है लेकिन उनका कुछ भी पता नहीं लगाया जा रहा है परिजनों की मानें तो दिमागी रूप से ठीक नहीं है डॉक्टर सुशील वह डिप्रेशन से जूझ रहे थे इसी के चलते शायद उन्होंने यह कदम उठाया है