खतौली: बड़ा हादसा होने से टला, स्कूल वैन का निकला पहिया
मेपल्स स्कूल की स्कूल वैन का पहिया निकलने से आज खतौली में न जाने कितना बड़ा हादसा होने से टल गया है
खतौली :दरअसल मामला उस वक्त का है जब जीटी रोड पर स्थित मेपल्स स्कूल की 1 स्कूल वैन बच्चों को लेकर वापस लौट रही थी तो वहां एक हादसा होने से टल गया न जाने कितनी बड़ी घटना दस्तक देने वाली थी हादसा टलने से बच्चों की जान बाल बाल बच गई गौरतलब है कि जब वह रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो स्कूल वैन का पहिया अचानक निकल गया जिसके कारण स्कूल वैन का बैलेंस बिगड़ गया और वह अनियंत्रित हो गई लेकिन उसी वक्त चालक ने अपनी समझदारी से किसी प्रकार स्कूल वैन पर नियंत्रण पाया जिसके कारण किसी प्रकार की भी हानि होने से टल गई वहीं दूसरी ओर स्कूल वैन का निकला पहिया सामने से आ रही शेखपुरा निवासी राहुल की कार से जा टकराया जिसके कारण उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई बता दें कि अचानक स्कूल वैन का पहिया निकलने से मौजूदा स्कूल के बच्चे भयभीत हो गए और वहां चीख-पुकार मच गई और वहां लोग इकट्ठा हो गए,मौजूदा लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने वैन चालक से मामले की पूरी जानकारी ली और उसके बाद बच्चों को स्कूल वैन से नीचे उतारा गया और दूसरी स्कूल वैन को बुलाकर बच्चों को उनके घर सुरक्षित भेज दिया गया
ये भी पढ़ें
Local news
खतौली :अहलावत क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 16 रन से जीता मैच
गौरतलब है कि खतौली बाईपास पर स्थित अहलावत गेम सिटी स्टेडियम की क्रिकेट टीम ने 16 रन से जीत हासिल की...
Local news
खतौली रोडवेज डिपो का सहारनपुर मंडल में बजा डंका, जानें पूरा मामला
बता दें कि सहारनपुर मंडल में बसों की कमाई का संचालन किया गया जहां पर खतौली डिपो ने प्रथम स्थान प्राप...
Local news
मेरठ :2017 के बाद से उत्तर प्रदेश में दंगे रुके हैं: योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि 2017 में भाजपा सरकार के सत्ता में आन...
Local news
पैदल यात्री के ऊपर से बस दौड़ी, ट्रक की चपेट में आने से चालक की मौत
दरअसल मेरठ से मुजफ्फरनगर को जा रही बस ने 75 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति को कुचल दिया जहां पर मौके पर ही उनक...
Local news
बीजेपी के सत्ता में आने के बाद यूपी 'दंगा मुक्त' : नड्डा
योगी आदित्यनाथ की सत्ता की प्रशंसा करते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रदेश अब दंगा मुक्त...
Local news
केंद्रीय मंत्री ने सॉफ्टवेयर प्रौद्योगिकी पार्क का उद्घाटन किया
गौरतलब है कि सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने भारत में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क...