खतौली/भैंसी: गौरतलब है कि जन विश्वास यात्रा के दौरान पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र चौधरी समेत अन्य कार्यकर्ता खतौली के भैंसी में भाजपा नेता राजू अहलावत द्वारा आयोजित स्वागत स्थल पर पहुंचे जहां पर पत्रकार भी पहुंचे इसी बीच एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखा गया जहां पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि पिछले 5 वर्षों से हर वर्ग में विकास योजनाओं के तहत भली-भांति कार्य किया गया है सभी को योजनाओं का लाभ भी प्राप्त हुआ है जबकि अन्य सरकारों के नेतृत्व में ऐसा केवल काल्पनिक था साथ ही उन्होंने बीजेपी का समर्थन करते हुए कहा कि योगी बेहद उपयोगी है।

 

इस सरकार ने गुंडे माफियाओं को पलायन कराया है व्यापारी में आम जनों को नहीं, भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि सरकार ने सुविधा और सुरक्षा का तालमेल करके सभी कार्य किए हैं उन्होंने कहा कि भाजपा पुनः पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।भूपेंद्र सिंह ने यह भी दावा किया कि बेहद शानदार तरीके से जगह-जगह पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

जन विश्वास यात्रा को केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान, उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल समेत जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला ने संबोधित किया।