मुजफ्फरनगर खतौली 8 साल पहले मुजफ्फरनगर में कवाल कांड हुआ था जिसमें दो ममेरे भाइयों की हत्या कर दी गई थी जिसके चलते जिले में तीन हत्याओं के बाद जमकर बवाल हुआ था जिसने पूरे शहर में भी दहशत बना दी थी और उन दिनों चारों तरफ पीएससी देखी जा रही थी मामला बहुत बढ़ गया था जिसके बाद गांव की ही एक घर में खड़ी कार को आग लगाने गाली गलौज करने और धमकी देने के मामले में भाजपा के खतौली विधायक विक्रम सैनी सहित अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। 

 

उसके बाद 2017 में विक्रम सैनी खतौली में विधायक बन गए और उनके विधायक बनने के बाद कवाल कांड के मुकदमे की सुनवाई एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट द्वारा की गई जिसके चलते शुक्रवार को विधायक समेत सभी आरोपी अदालत में पेश हुए और सभी ने अपने पक्ष रखें न्यायाधीश गोपाल उपाध्याय ने सुनवाई करते हुए साक्ष्यों के अभाव में विधायक समेत अन्य सभी 12 आरोपियों को बरी कर दिया है बताया जा रहा है कि बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता भारत वीर अहलावत समेत जीएसटी ने इस केस में पैरवी की।