मेरठ: प्रेम के नाम पर फंसी नाबालिग छात्रा ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, आरोपी युवक गिरफ्तार
मेरठ में एक नाबालिग दलित छात्रा ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिवार का आरोप है कि आरोपी जुनैद ने प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और बाद में धर्म परिवर्तन की शर्त रखी।
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक नाबालिग छात्रा के तीसरी मंजिल से छलांग लगाने का मामला सामने आया है। घटना भागीरथी एन्क्लेव इलाके की है, जहां गंभीर रूप से घायल छात्रा को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उसके दोनों पैरों और रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर की पुष्टि की है।
परिवार का आरोप परिजनों ने पुलिस को बताया कि करीब डेढ़ साल पहले मवाना निवासी जुनैद ने उनकी नाबालिग बेटी को प्रेम जाल में फंसाया था। आरोपी ने शादी का वादा किया और दोनों के बीच लगातार संपर्क बना रहा। जब शादी की बात आगे बढ़ी तो आरोपी ने धर्म परिवर्तन की शर्त रख दी। परिवार और छात्रा ने इस शर्त को ठुकरा दिया, जिसके बाद आरोपी ने रिश्ता तोड़ लिया।
परिवार का कहना है कि आरोपी द्वारा लगातार मानसिक दबाव बनाने के कारण छात्रा गहरे तनाव में चली गई थी। सुरक्षा को देखते हुए परिवार मवाना छोड़कर मेरठ शिफ्ट हो गया था, लेकिन आरोपी यहां भी संपर्क बनाए हुए था।
घटना की जानकारी शनिवार को आरोपी जुनैद छात्रा के घर पहुंचा था। रविवार को फोन पर हुई बातचीत में आरोपी द्वारा संबंध खत्म करने की बात कहे जाने के बाद छात्रा बुरी तरह टूट गई और तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी।
पुलिस कार्रवाई मेडिकल थाना पुलिस और क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी जुनैद को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
यह घटना मेरठ में एक बार फिर अंतर-धार्मिक संबंधों और नाबालिग लड़कियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रही है।