मेरठ: मवाना गांव के कुड़ी कमालपुर निवासी राहुल वर्मा हत्याकांड की गुत्थी सुलझ गई है। रिश्तो के कत्ल की यह खौफनाक वारदात मेरठ के मवाना कि कुड़ी कमालपुर गांव की है दरअसल सोमवार को कमालपुर से एक खबर सामने आई कमालपुर गांव के एक युवक का शव गांव में ही सड़क किनारे पड़ा मिला था अंदाजा लगाया गया कि किसी रंजिश के चलते युवक की हत्या की गई। 

 

गौरतलब है कि मवाना के गांव कुड़ी कमालपुर निवासी राहुल वर्मा 28 वर्ष सोमवार की शाम अपने घर से साइकिल द्वारा मवाना आया था जिसके बाद राहुल घर नहीं लौटा और अगले दिन गांव के पास ही सड़क किनारे राहुल का शव मिला, गले पर निशान से पता चल रहा था कि राहुल की हत्या गला घोंटकर की गई है। जिसके बाद राहुल के पिता नरेश ने राहुल के दोस्त एवं पाटनर लव गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

 

पुलिस की तहकीकात के बाद पुलिस को पता चला कि राहुल का हत्यारा और कोई नहीं बल्कि उसका भाई और पाटनर ही है जिसमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी फरार भी बताया जा रहा है। 

 

पूछताछ के दौरान मृतक के कातिल भाई का खुलासा

पुलिस की सख्ती के बाद पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल लिया और जिसके बाद मृतक के आरोपी भाई अनुज वर्मा ने बताया कि उनकी जमीन करीब 25 लाख में बिकी थी जिसका पैसा राहुल ने अपनी मां और अपने जॉइंट खाते में जमा कर लिया था फिर 6 बीघा जमीन अनुज ने और 4 बीघा जमीन राहुल ने अपने नाम पर खरीदी थी जिसे लेकर दोनों भाइयों में बहुत समय से विवाद चल रहा था जिसके बाद राहुल के भाई और पार्टनर ने एक साथ प्लानिंग के तहत राहुल को नशे की गोलियां देकर मारा था। 

 

पार्टनर लव गुप्ता ने बताया कि उसने अपने दोस्तों और महिला द्वारा खाना बनवाया और राहुल को उसमें गोली मिलाकर खिला दी जिसके बाद राहुल का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और फिर स्कूटी पर राहुल का शव ले जाकर सड़क किनारे फेंक दिया साथ ही उसने कहा कि उसने यह सब पैसों के लालच में किया।