मेरठ: मामला रिठानी गांव का है जहां कक्षा 9 का छात्र ट्यूशन पढ़ने के लिए गया था घर नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास की जगहों पर छानबीन की जिसके बाद युवक का शव झाड़ियों में बरामद हुआ जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया पुलिस को सूचित किया गया इसके बाद पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

 

मेरठ के रिठानी मैं रहने वाला छात्र आदित्य शर्मा, महेंद्र सिंह इंटर कॉलेज में पढ़ता था गौरतलब है कि सोमवार की शाम को आदित्य ट्यूशन पढ़ने के लिए गया था जिसके बाद वह रात को घर नहीं लौटा तो परिजन बेहद चिंतित हो गए और उन्होंने थाने में इसकी जानकारी दी बेटे के लापता होने की रिपोर्ट लिखवाई। जिसके बाद पुलिस ने आदित्य के दोस्तों से पूछताछ की एक दोस्त ने बताया कि इस समय उसने आदित्य को किसी चित्रांश नाम के छात्र के साथ देखा था जिसके बाद पुलिस चित्रांश के पास पहुंची तो चित्रांश ने पुलिस को झाड़ियों के पास जाकर बताया कि उसने आदित्य को यहां पर छोड़ा था जब परिजनों ने और पुलिस ने खोजबीन की पाया कि आदित्य का शव झाड़ियों में ही पड़ा मिला,शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।

 

पुलिस की मानें तो आदित्य के फोन से छेड़खानी की गई है और उसके कुछ नंबर भी डिलीट किए गए हैं और आदित्य के शरीर पर चोट के काफी निशान पाए गए हैं पुलिस आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है ताकि आरोपी का पता चल सके साथ पुलिस को चित्रांश नाम के छात्र पर भी शक है इसीलिए पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

 

उधर परिवार बेटे की मौत से बेहद टूट चुका है परिवार में कोहराम मचा हुआ है आदित्य के पिता सुशील ने बताया कि उनके बेटे आदित्य का 1 जनवरी को जन्मदिन था जिसकी तैयारी में पूरा परिवार जुटा हुआ था नम आंखों से बेटे को याद करते हुए सुशील ने कहा कि बेटा पढ़ने में बेहद होशियार था उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसा कभी नहीं सोचा था कि खुशी से पहले परिवार में इस तरह मातम छा जाएगा साथ ही उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।