मेरठ दर्दनाक हादसा: ट्रक कार की भिड़ंत में मां बेटी सहित 3 की मौत, 2 की हालत गंभीर! परिवार में मचा कोहराम
मेरठ करनाल हाईवे पर बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है दरअसल यहां पर ट्रक व कार की भिड़ंत के कारण एक परिवार के 3 सदस्यों की मौके पर मौत हो गई जिसमें 1 साल की नन्ही बच्ची भी शामिल है बता दें कि ट्रक चालक हादसे के बाद तुरंत फरार हो गया
मेरठ: जनपद से बेहद दिल दहला देने वाला वाक्य सामने आ रहा है बता दें कि एक ही परिवार के 3लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है दरअसल ट्रक व कार की आपस में जोरदार टक्कर द्वारा यह दुखद हादसा हुआ जिससे एक परिवार में कोहराम मच गया
मेरठ करनाल हाईवे पर बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है दरअसल यहां पर ट्रक व कार की भिड़ंत के कारण एक परिवार के 3 सदस्यों की मौके पर मौत हो गई जिसमें 1 साल की नन्ही बच्ची भी शामिल है बता दें कि ट्रक चालक हादसे के बाद तुरंत फरार हो गया
पूरा मामला:
तितावी थाना क्षेत्र के सोहंजनी जाटान गांव के रहने वाली विनीता पत्नी सुरेश पवार शुक्रवार सुबह पुलिस की परीक्षा देने के लिए मेरठ जा रही थी बता दें कि कार में उनकी 1 वर्षीय बेटी मिष्टी व उनकी जेठानी रूबी और उनके दो बेटे विपिन व सागर भी थे बताया जा रहा है कि जैसे ही उनकी कार फुगाना गांव के पास मेरठ करनाल हाईवे पर पहुंची तभी गलत दिशा से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी ट्रक की टक्कर के कारण कार के परखच्चे उड़ गए बता दें कि कार में हुई चीख-पुकार सुनकर वहां भीड़ इकट्ठा हो गई जिसके बाद भीड़ द्वारा पुलिस को हादसे की जानकारी दी गई मौके पर पुलिस ने पहुंचकर सभी को कार से निकाला और घायलों को सीएचसी ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों द्वारा विनीता उसकी 1 साल की बेटी मिष्ठी और जेठानी रूबी को मृत घोषित कर दिया गया जबकि रूबी के लड़के सागर और विपिन को हायर सेंटर में रेफर कर दिया गया बताया जा रहा है दोनों की हालत गंभीर है उनका उपचार चल रहा है बता दें कि शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है जिसके बाद परिवार में बुरी तरह कोहराम मचा हुआ है