मुजफ्फरनगर बड़े ज्वेलरी शोरूम से 70 लाख की चोरी कर बदमाश हुए फरार
शोरूम मालिक ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात की जानकारी ली साथ ही पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच की शुरुआत कर दी है
मुजफ्फरनगर: गौरतलब है कि शहर में एक बड़े ज्वैलरी शोरूम मे गिनती होने वाले रामकुमार ज्वैलर्स के शोरूम पर चोरी की एक बड़ी वारदात हुई है। बताया जा रहा है कि चोर 70 से करीब 75 लाख के जेवर लेकर फरार हो गए।
विस्तार से पढ़े:
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक बड़े ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया और 70 से 75 लाख के गहने लेकर रफूचक्कर हो गए चोरी की वारदात का पता चलते ही शोरूम मालिक के पैरों तले जमीन खिसक गई बताया जा रहा है कि मालिक को चोरी का तब पता चला जब वह स्टॉक का मिलान करने के लिए शोरूम पर पहुंचा था और जब कारोबारी को पता चला कि इतनी बड़ी कीमत के जेवर चोरी हो गए हैं तो कारोबारी के पैरों तले जमीन खिसक गई।
बता दें कि शोरूम मालिक ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात की जानकारी ली साथ ही पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच की शुरुआत कर दी है। पुलिस ने बताया कि भगत सिंह रोड पर यह ज्वेलरी शोरूम है और शोरूम में चोरी की खबर तब लगी जब पूरे दिन की बिक्री करने के बाद शाम को माल का मिलान किया जा रहा था, साथ ही शोरूम मालिक ने बताया कि चैन का पूरा डब्बा गायब है जिसमें करीब 70 से 80 लाख रुपए की सोने की चेन थी।
खैर राहत की बात यह है कि शोरूम में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे जिसमें चोर का कारनामा कैद हो गया है पुलिस के अनुसार घटना के आरोपियों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज उनकी काफी मदद करेगी।