मुजफ्फरनगर : लापता बच्चे का शव तालाब से बरामद
खतौली सिरधन गांव में 4 दिन से लापता 3 साल के मासूम बच्चे का घर के पास ही के तालाब से शव बरामद किया गया! गौरतलब है कि मूल रूप से जानसठ के गांव घटाया निवासी प्रमोद कुछ सालों से परिवार के साथ दौराला में रह रहा है
खतौली सिरधन गांव में 4 दिन से लापता 3 साल के मासूम बच्चे का घर के पास ही के तालाब से शव बरामद किया गया!
गौरतलब है कि मूल रूप से जानसठ के गांव घटाया निवासी प्रमोद कुछ सालों से परिवार के साथ दौराला में रह रहा है वह ट्रक चालक के रूप में काम करता था दरअसल प्रमोद सिरधन गांव के रहने वाले नरेंद्र के ट्रक हेल्पर के रूप में काम करता था, जिसके चलते प्रमोद और नरेंद्र में अच्छी दोस्ती बन गई और परिवारों में भी काफी आना जाना हो गया
दरअसल कुछ दिन पहले नरेंद्र अपने साथी प्रमोद के घर मिलने गया था और वहां से उसके 3 साल के बेटे अंशु उर्फ पीपी को अपने साथ सिरधन ले आया था और तब से प्रमोद का 3 साल का लड़का अंशु नरेंद्र के घर ही रह रहा था!
बताया जा रहा है कि 26 अक्टूबर को अंशु लापता हो गया चारों तरफ छानबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा तू नरेंद्र ने थाने में उसकी शिकायत करते हुए उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई अगले दिन शनिवार को नरेंद्र के घर के पास तालाब से बदबू आने के कारण लोगों ने ध्यान दिया तो देखा वहां बच्चे का शव पड़ा है शव को देख चारों तरफ हड़कंप मच गया! सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और तालाब से शव को निकाला जिसके बाद शव की पहचान अंश उर्फ पीपी के रूप में हुई लापता का शव मिलने से नरेंद्र और प्रमोद के घर में कोहराम मच गया इसके बाद शव को मोर्चरी के लिए भेज दिया गया
बच्चे की हत्या कर शव को फेंकने की आशंका जताते हुए नरेंद्र ने कहा कि तालाब तक अंश नहीं जा सकता था जिसके बाद पुलिस छानबीन कर रही है पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार है ताकि हत्या या हादसे की स्थिति स्पष्ट की जा सके पुलिस ने कहा इसी के बाद कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी