मुजफ्फरनगर कार हादसा: पांच दोस्त गंभीर रूप से हुए घायल
नाले में गिरने से कार सवार पांच दोस्तों के साथ दर्दनाक हादसा हुआ जिससे अभी की हालत गंभीर बताई जा रही है
मुजफ्फरनगर: दरअसल शहर में एक अनियंत्रित कार नाले में जा गिरी बता दें कि हादसे में 5 दोस्तों की हालत गंभीर बताई जा रही है हादसा देख मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पांचों युवकों को गाड़ी से बाहर निकालकर भर्ती कराया गया उधर ग्रामीणों को पता चलते ही ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े।
शुक्रवार को जनपद मुजफ्फरनगर में एक कार हादसा हो गया दरअसल यह हादसा रतनपुरी क्षेत्र के कल्याणपुर टोडा रास्ते पर हुआ जब कार का नियंत्रण बिगड़ा और वह गंदे नाले में जा गिरी,उस वक्त कार में 5 युवक सवार थे जो कि एक विवाह समारोह से लौट रहे थे पांचों युवक शामली के रहने वाले बताए जा रहे हैं दरअसल वह अपने दोस्त को ग्राम टोडा में छोड़कर वापस आ रहे थे।
गुरुवार को रात के समय टोडा निवासी परवीन पुत्र मनोज अपने पांच दोस्तों शेर सिंह विक्की अंकुर अभिषेक के साथ मुजफ्फरनगर के चांदपुर में एक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे जिसके बाद वहां से लौटते वक्त प्रवीण को उसके गांव टोडा में छोड़कर सुबह 5:00 बजे वापस शामली जा रहे थे किसी कारणवश कार का नियंत्रण बिगड़ गया और वह नाले में जा गिरी हादसा बेहद गंभीर था कभी दोस्तों हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।
उधर मिल से गन्ना डाल कर आ रहे ग्रामीणों का हादसे की जगह जमावड़ा लग गया चीख-पुकार की आवाजों से ग्रामीण एकत्रित हो गए सभी ने मिलकर तुरंत पांचों युवकों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है बता दें कि सभी का उपचार चल रहा है किंतु हालत नाजुक बताई जा रही है।
वहीं ग्रामीणों ने पुलिस को मौके पर सूचित कर दिया जिससे पुलिस वहां तुरंत पहुंच गई और सभी के परिजनों को घटना के बारे में सूचित करा दिया गया है।