मुजफ्फरनगर :एनकाउंटर के खौफ से अपराधियों की लगी अकल ठिकाने, हिस्ट्रीशीटर ने किया आत्मसमर्पण
मेरठ मुजफ्फरनगर में बहुत से अपराधियों ने कानून के सामने घुटने टिका दिए हैं और आत्मसमर्पण किया है जिसमें से एक नया मामला मुजफ्फरनगर का है, बताया जा रहा है कि अपराधी एक हिस्ट्रीशीटर है जिसका नाम बशीरुद्दीन उर्फ छोटा है जोकि खालापार का रहने वाला है और उस पर कई मामले दर्ज हैं पुलिस के मुताबिक
मुजफ्फरनगर: जब जब अपराध का नाम आता है तो मुजफ्फरनगर की अपराध के क्षेत्र में गिनती शुरुआत में ही होती है। लेकिन सख्त सरकार के चलते अब अपराधियों के पसीने छूट गए हैं और यूपी के अपराधी अब अपराध से तौबा करने लगे हैं। पिछले कुछ समय से अपराधियों पर सख्ती करते हुए सरकार ने बहुत से अपराधियों को एनकाउंटर द्वारा मारा था और बहुत से अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे डाल रखा है। जिसके चलते अपराध की दुनिया में लोग बौखलाए हुए हैं, सोमवार को कुछ ऐसा ही नजारा मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली परिसर में देखने को मिला। एनकाउंटर के खौफ के चलते एक मुजफ्फरनगर के अपराधी ने थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया है।
बता दें कि मेरठ मुजफ्फरनगर में बहुत से अपराधियों ने कानून के सामने घुटने टिका दिए हैं और आत्मसमर्पण किया है जिसमें से एक नया मामला मुजफ्फरनगर का है, बताया जा रहा है कि अपराधी एक हिस्ट्रीशीटर है जिसका नाम बशीरुद्दीन उर्फ छोटा है जोकि खालापार का रहने वाला है और उस पर कई मामले दर्ज हैं पुलिस के मुताबिक हिस्ट्रीशीटर ने थाने में थानाध्यक्ष आनंद देव मिश्रा के सामने हाथ जोड़कर दोबारा अपराध ना करने की कसम खाई और आत्मसमर्पण कर दिया इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।