मुजफ्फरनगर: दीपावली की रात हत्या की वारदात दोस्त ने उतारा मौत के घाट
रविंद्र सैनी पुत्र मोहित सैनी 24 वर्ष गांव के ही एक लड़के के 7 गुरुवार रात को खेतों की तरफ गया था वहां पर किसी बात को दोनों के बीच आपस में विवाद हो गया जिसके चलते मोहित के दोस्त ने ही उसे गोली मार दी
मुजफ्फरनगर: त्योहारों के दिनों बेरहमी की सारी हद पार हो गई बता दें कि मुजफ्फरनगर के एक गांव में दीपावली की रात को एक बेहद ही सनसनीखेज वारदात हुई यहां एक युवक की दूसरे मित्र युवक द्वारा हत्या कर दी गई थी। गौरतलब है कि मुजफ्फरनगर के जानसठ क्षेत्र के तालड़ा गांव दीपावली की रात को बहुत खौफनाक वारदात हुई दरअसल गांव के युवक की गोली द्वारा हत्या कर दी युवक की हत्या से गांव में तनाव फैल गया उधर घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पूरे मामले की जानकारी ली।
बताया जा रहा है कि रविंद्र सैनी पुत्र मोहित सैनी 24 वर्ष गांव के ही एक लड़के के 7 गुरुवार रात को खेतों की तरफ गया था वहां पर किसी बात को दोनों के बीच आपस में विवाद हो गया जिसके चलते मोहित के दोस्त ने ही उसे गोली मार दी जिसके बाद घायल अवस्था में लहूलुहान हुए मोहित ने घर पर पहुंचकर परिजनों को इसकी जानकारी दी जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई मोहित की मौत के बाद पुलिस वहां मौके पर पहुंची और मोहित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया बता दें कि घटना के बाद से ही आरोपी फरार है पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
दीपावली की रात की है वारदात:
बता दें कि गुरुवार को यानी दीपावली की रात 11:00 बजे यह वारदात हुई युवक को गोली मारकर आरोपी फरार हो गया जहां पर मोहित नाम के युवक की अस्पताल ले जाने पर मौत हो गई देर रात पुलिस मौके पर पहुंची पूरी वारदात का मुआयना किया बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया मृतक के पिता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है पुलिस ने जल्द ही मामले की जानकारी जुटाकर आरोपी को सलाखों के पीछे डालने का आश्वासन दिया।