मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव सोंटा से दिल दहला देने वाली खबर आ रही है की एक युवक ने अपने मकान की दूसरी मंजिल पर  कमरे में खुद को तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली हैं । बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रोगी था, जिसका उपचार  चल रहा था। पुुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिसके बाद परिवार में मातम छाया हुआ है

 

थाना क्षेत्र के गांव सोंटा निवासी सत्यप्रकाश पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हैं। गांव में ही उनका निजी दोमंजिला मकान है। मंगलवार दोपहर बाद उनका बेटा कविंद्र जिसकी आयु 35 वर्ष थी  दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में पहुंचा और तमंचा कनपटी पर लगाकर खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो वहां कविंद्र खून से लथपथ मिला। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली। 

 

इस दौरान परिजनों ने बताया कि कविंद्र काफी समय से मानसिक रोग से ग्रस्त था और उसका उपचार भी चल रहा था। परिजनों ने युवक के उपचार संबंधी कागजात भी पुलिस को दिखा दिए हैं। इस पर थाना पुलिस ने मौके से तमंचा बरामद करते  हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में देर शाम तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी।