मेरठ: गौरतलब है कि केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी आज दिल्ली एक्सप्रेसवे से चलकर मेरठ पहुंचेंगे वहीं दूसरी ओर आज सुभारती विश्वविद्यालय में भी एक सभा का आयोजन किया गया है इस सभा में दोपहर करीब 2:00 बजे नितिन गडकरी एक्सप्रेसवे के दूसरे व चौथे चरण का लोकार्पण भी करेंगे आपको बता दें कि माननीय केंद्रीय परिवहन मंत्री के साथ गाजियाबाद से सांसद वीके सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य प्रसाद, वह केंद्रीय परिवहन राज्य मंत्री आदि मेरठ प्रस्थान लेंगे।

 

आज केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एक्सप्रेस वे पर दिल्ली से चलकर मेरठ पहुंच रहे हैं जिन के स्वागत में सभी इंतजाम कर दिए गए हैं वहीं दूसरी ओर 25 दिसंबर से एक्सप्रेस-वे पर टोल का आरंभिक किया जा रहा है दरअसल 3 साल पहले डासना से मेरठ तक एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य शुरू हुआ था जबकि अप्रैल 2021 में इसे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया।

 

मेरठ एक्सप्रेसवे बेहद शानदार तरीके से बनाया गया है जिसके कारण अब दिल्ली से मेरठ पहुंचने में भी बहुत कम समय लगेगा हरियाली को ध्यान में रखते हुए 50 हजार पेड़ लगाए गए हैं वाहनों की स्पीड बताने के लिए स्पीड मीटर भी लगे हैं वहीं दूसरी ओर डासना से मेरठ तक 72 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।