मातम में बदली खुशियां, छोटी दीपावली पर अफसर ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का मुआयना किया और साथ ही सहयोगी आकाश से घंटों तक मामले की जानकारी ली। बता दें कि आकाश की तहरीर पर ही आत्महत्या का केस दर्ज करते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
बिजनौर: दीपावली के त्यौहार पर खुशियों की जगह अधिकारी के घर में मातम पसरा। बता दें कि पशुधन प्रसार अधिकारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है और उनका शव उनके पशु सेवा केंद्र के आवास पर ही पड़ा मिला हालांकि अभी गुत्थी पूरी तरह से सुलझी नहीं है पर कुछ पहलुओं को देखते हुए यही लग रहा है कि अधिकारी ने आत्महत्या ही की है लेकिन फिर भी पुलिस सभी पहलुओं पर अभी भी जांच करने में जुटी है फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने वारदात के नमूने लिए तमंचे और अन्य वस्तुओं से फिंगरप्रिंट लेकर उन्हें जांच के लिए भेज दिया गया।
गौरतलब है कि बुधवार सवेरे करीब साडे आठ बजे बरुकी स्थिति पशु सेवा केंद्र पर अधिकारी सुशील कुमार का मृत शरीर पड़ा मिला बता दें कि सुशील कुमार सहारनपुर के रहने वाले थे और पिछले 3 वर्ष से बड़ों की में कार्यरत थे। उनके पास प्राइवेट नौकरी कर रहे आकाश ने सुबह उन्हें चाय पिलाई और आकाश ने बताया कि सुशील कुमार ने फिर उसे कपड़ो पर स्त्री कराने के लिए बाजार में भेज दिया था, आकाश ने बताया कि दरअसल में है जिस वक्त बाजार गया तो वह आवासीय परिसर के मुख्य दरवाजे का ताला लगा कर गया था और जब गए हैं वापस पहुंचा तो अधिकारी का तमंचा लगा शव पड़ा था सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का मुआयना किया और साथ ही सहयोगी आकाश से घंटों तक मामले की जानकारी ली। बता दें कि आकाश की तहरीर पर ही आत्महत्या का केस दर्ज करते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
अभी बाकी है फॉरेंसिक टीम की रिपोर्ट:
भले ही अभी पुलिस अधिकारी की मौत को आत्महत्या करार दे रही है लेकिन अभी सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के आने से पहले सब को हाथ नहीं लगाया ताकि फॉरेंसिक टीम आकर फिंगरप्रिंट आदि बरामद कर सके खैर अभी फॉरेंसिक टीम की रिपोर्ट नहीं आए हैं रिपोर्ट के बाद सारा मामला साफ हो जाएगा।