धोनी का ‘पेड्डी’ में एंट्री? राम चरण की फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में थाला के आने की चर्चा
राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पेड्डी’ का ट्रेलर जल्द लॉन्च होने वाला है। मुंबई इवेंट में एमएस धोनी के शामिल होने की संभावना जोरों पर है, जिससे फिल्म का प्रमोशन और धमाकेदार हो जाएगा।
साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ इस साल की सबसे चर्चित रिलीज में से एक है। 4 जून को सिनेमाघरों में आने वाली इस फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह है। फिल्म के प्रमोशन के लिए मेकर्स ने खास प्लान तैयार किया है और अब नॉर्थ इंडिया पर भी फोकस बढ़ा दिया गया है।
धोनी के आने की अटकलें फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट मुंबई में रखा गया है। हाल ही में खबर आई है कि इस इवेंट में भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान एमएस धोनी भी पहुंच सकते हैं। मेकर्स ने धोनी की टीम से बातचीत शुरू कर दी है और 18 मई से पहले फैसला पक्का होने की उम्मीद है।
फिल्म खेलों पर आधारित है जिसमें क्रिकेट और कुश्ती जैसे एलिमेंट्स शामिल हैं। यही वजह है कि धोनी जैसे स्पोर्ट्स आइकॉन को प्रमोशन में शामिल करने की कोशिश की जा रही है। अगर धोनी इवेंट में आए तो पूरे देश में फिल्म की चर्चा और बढ़ जाएगी।
चुनौती भी है 18 मई को चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद का मैच चेन्नई में खेला जाना है। हालांकि धोनी अब खेल नहीं रहे हैं, लेकिन वह टीम के साथ चेन्नई में रह सकते हैं। ऐसे में मुंबई आने का कार्यक्रम उनके लिए मुश्किल हो सकता है।
फिल्म की अन्य डिटेल्स बुची बाबू द्वारा निर्देशित ‘पेड्डी’ में राम चरण के साथ जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। हालाँकि जान्हवी का रोल सीमित बताया जा रहा है, जिस वजह से वे प्रमोशन से दूरी बनाए हुए हैं। फिल्म में अन्य कलाकारों के लुक्स भी धीरे-धीरे रिलीज किए जा रहे हैं।
पेड्डी को इस साल की बड़ी साउथ फिल्म माना जा रहा है और मेकर्स नॉर्थ मार्केट को भी मजबूती से टारगेट कर रहे हैं। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में धोनी की मौजूदगी फिल्म को और ज्यादा हाइप दिला सकती है।
अभी आधिकारिक पुष्टि बाकी है। 18 मई तक इंतजार रहेगा कि थाला इस इवेंट में नजर आते हैं या नहीं।