मुज़फ्फरनगर: जिला अस्पताल में फिजियोथेरेपी सेंटर का उद्घाटन
मुज़फ्फरनगर के जिला अस्पताल में विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर फिजियोथेरेपी केंद्र का शुभारंभ किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि यह केंद्र मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा प्रदान करेगा और स्वास्थ्य सुधार में सहायक होगा ।
मुज़फ्फरनगर जिला अस्पताल के रेडक्रॉस भवन में विश्व रेडक्रॉस दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर अस्पताल में नए फिजियोथेरेपी सेंटर का शुभारंभ भी किया गया। सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने बताया कि यह सेंटर चलने-फिरने में कठिनाई, चोट या रोग से ग्रसित मरीजों के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा, “फिजियोथेरेपी सेंटर से लोगों के स्वास्थ्य में सुधार में तेजी आएगी” । कार्यक्रम में जिले के चिकित्साधिकारी, चिकित्सक और स्थानीय गणमान्य उपस्थित थे। संस्था के चेयरमैन डॉ. अशोक अरोड़ा ने बताया कि सेंटर के खुलने से मरीजों को काफी लाभ मिलेगा और उनकी तकलीफों में कमी आएगी । जिला अस्पताल की प्रशासन ने बताया कि मुफ्त या कम दर पर यह सुविधा प्रदान की जाएगी, जिससे आम लोगों को स्वस्थ रहने में मदद मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि समय-समय पर अस्पताल में ऐसे सुधार कार्य किए जाएंगे ताकि ग्रामीण और शहरी मरीजों को आधुनिक सुविधा मिल सके।
ये भी पढ़ें
National
मुजफ्फरनगर के SP City अमृत जैन और पूर्व SSP अभिषेक यादव AI टास्क फोर्स में शामिल
उत्तर प्रदेश पुलिस की 11 सदस्यीय विशेष AI टास्क फोर्स में मुजफ्फरनगर के SP City अमृत जैन और जिले के...
National
खतौली में समाजसेवी विवेक रहेजा ने खोजकर लौटाया दिल्ली निवासी का खोया मोबाइल
हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे दिल्ली निवासी अमन शर्मा का खतौली में मोबाइल छूट गया था। समाजसेवी विव...
National
खतौली में टीम संकल्पित खतौली का रोजगार मेला, 2000 से अधिक युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन।
खतौली में टीम संकल्पित खतौली द्वारा रोजगार मेले का आयोजन, 2000 से अधिक युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन।...
National
विधवा की FD से 19.90 लाख काटने पर SBI को झटका, हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने SBI को विधवा की FD से काटी गई 19.90 लाख रुपये की रकम ब्याज समेत वापस करने का नि...
NATIONAL
खतौली थाना प्रभारी दिनेश चन्द्र को राष्ट्रपति वीरता पदक, साहसिक कार्यों के लिए मिला सम्मान
खतौली के थाना प्रभारी एवं पुलिस निरीक्षक दिनेश चन्द्र को उनके साहस और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए...
National
होर्मुज के बाद बाब अल-मंदेब पर नजर: ईरान वैश्विक तेल मार्गों को चोक करने की रणनीति में, संकट गहराने की आशंका
ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को प्रभावित करने के बाद अब बाब अल-मंदेब स्ट्रेट को भी निशाना बनाने की चेत...