अजय मिश्रा पर भड़के राकेश टिकैत, बर्खास्त करने की मांग।
भारतीय किसान यूनियन प्रवक्ता राकेश टिकैत ने लखीमपुर कांड के आरोपी अजय मिश्रा के पिता को उनके पद से बर्खास्त करने की मांग की है
मुजफ्फरनगर: भारतीय किसान यूनियन प्रवक्ता राकेश टिकैत जिन्होंने करीब 1 साल कृषि कानून के लिए धरना प्रदर्शन किया और वह वहां अपना परचम लहरा कर आए उन्होंने कृषि कानून वापिस कराने के प्रण को पूरा किया अपने प्रण को पूरा करने के बाद घर लौटने की बात कही और करीब 1 साल बाद वह घर लौटे। किसानों की उम्मीद पर खरे उतरने वाले राकेश टिकैत किसानों के पूर्ण रूप से समर्थक हैं।
इसी बीच राकेश टिकैत द्वारा एक मुद्दा उठाया गया है उन्होंने कहा है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र उर्फ टेनी का पुत्र आशीष मिश्रा जोकि लखीमपुर कांड का आरोपी है वह किसानों को धमका रहा है उनका कहना है कि वह किसानों को इस प्रकार की धमकी इसलिए दे रहा है कि वह चाहता है कि किसी प्रकार उसके मुकदमे में समझौता किया जाए राकेश टिकैत का कहना है कि वह इसीलिए किसानों पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहा है उधर उनका मानना है कि वह अपने पिता के पद का घमंड करते हुए इस प्रकार की प्रतिक्रिया करने में सफल हो रहा है।
दरअसल अजय मिश्र लखीमपुर मामले में बड़े आरोपी है उनकी गिरफ्तारी और उन्हें पद से बर्खास्त करने की गुहार लगाई गई है ताकि भविष्य में कोई भी अपराधी किसी पद का फायदा उठाकर लोगों को दबाने का प्रयास ना कर सके अपने गुनाहों को नजरअंदाज करते हुए अभी भी अजय मिश्र के हौसले बुलंद है इसलिए राकेश टिकैत ने प्रेस से बातचीत करते हुए अजय मिश्र की गिरफ्तारी की मांग रखी और उन्हें व उनके पिता को पद से बर्खास्त करने की गुहार लगाई।
भाजपा करती है हिंदू मुस्लिम राजनीति:
वही प्रेस वार्ता के दौरान राकेश टिकैत ने मीडिया से कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने में असमर्थ है हो सकता है टीईटी का पेपर लीक होना सरकार की ही साजिश हो इसलिए इस पर भी जांच होने की आवश्यकता है।
वहीं चुनाव लड़ने से संबंधित पूछे गए सवाल में उन्होंने कहा की वह चुनाव लड़ने में बिल्कुल भी दिलचस्प नहीं है उन्हें अखिलेश यादव की ओर से आमंत्रण दिया गया है जिसके लिए बेहद धन्यवाद करते हैं उन्होंने कहा कि वह सरकार की नीतियों पर ध्यान देंगे साथ ही राकेश टिकैत ने कहा कि भाजपा सरकार हिंदू-मुस्लिम की राजनीति कर रही है यह सब देख पा रहे हैं उन्होंने कहा कि लोगों को इस से बच कर रहना चाहिए।