मेरठ: गौरतलब है कि मेरठ के जंगेठी गांव में हादसे में मारे गए दो व्यक्तियों व घायलों के परिजनों को सांत्वना देने  भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पहुंचे दुर्घटनाग्रस्त लोगों का अस्पताल जाकर हाल-चाल पूछा और मामले की जानकारी ली।

 

विस्तार:

जंगेठी गांव के रहने वाले करीब एक दर्जन लोग बुधवार शाम को गढ़ गंगा स्नान के लिए घर से निकले थे बता दे कि गुरुवार को सब लोग स्नान करने के बाद अपने घर की ओर लौट रहे थे इसी दौरान एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया दरअसल सभी लोग टैंपू में सवार थे उस वक्त सामने से एक इको वेन का बैलेंस बिगड़ा और उसने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी और हादसा इतना गंभीर था कि टेंपो के वहीं पर परखच्चे उड़ गए टेंपो में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया जहां पर उनका उपचार चल रहा है शुक्रवार को दुर्घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत मौके पर पहुंचे और घायल व्यक्तियों की हालत का जायजा लिया साथ ही मृतकों के परिवार को सांत्वना दी।

 

इस दौरान मीडियाकर्मियों से किसान आंदोलन पर छीड़े मुद्दे पर जवाब देते हुए राकेश टिकैत ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा की जब सरकार 5 साल तक चल सकती है तो किसान आंदोलन लंबा क्यों नहीं चल सकता साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार ने पेट्रोल डीजल के दाम घटा तो दिए लेकिन यह नहीं बताया कि बढ़ाए कितने थे।