उत्तर प्रदेश: गदर गैंग का मास्टरमाइंड नवीन जाट पकड़ा गया! अपराधी अब तक पानी में डुबोकर 17 से ज्यादा मर्डर कर चुका है
शातिर सीरियल किलर नवीन जाट पकड़ा गया बता दें कि यह उत्तर प्रदेश पुलिस की और एसटीएफ की गुनहगारों को पकड़ने में बड़ी कामयाबी हुई है
उत्तर प्रदेश यूपी का शातिर सीरियल किलर नवीन जाट पकड़ा गया बता दें कि यह उत्तर प्रदेश पुलिस की और एसटीएफ की गुनहगारों को पकड़ने में बड़ी कामयाबी हुई है हाल ही में नोएडा पुलिस और एसटीएफ के ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत नवीन जाट गिरफ्तार कर लिया गया है नवीन जाट को कई हत्याओं के आरोप में पकड़ा गया है नवीन बेहद शातिर और खूंखार अपराधी है नवीन ने जुलाई 2021 में हरियाणा के रोहतक के भटोल गांव के रहने वाले रोहित जी हत्या करके ग्रेटर नोएडा के एक नाले में फेंक दिया था मुख्य बात यह है कि नवीन जाट पर रोहित की लाश मिलने के करीब ढाई महीने बाद मुकदमा दर्ज किया गया
14 साल पहले की थी पहली हत्या:
बताया जा रहा है कि नवीन जाट "गदर" नाम से अपना गैंग चलाता है और वह गैंग का मुखिया है उसके गैंग में करीब 200 लोग शामिल हैं गौरतलब है कि आरोपी ने पहली बार 2007 में हत्या की थी मास्टरमाइंड नवीन जाट ने पुलिस कस्टडी में पूछताछ के दौरान 17 कत्ल करने की बात कबूल की है नवीन जाट ने बताया कि वह ज्यादातर हत्या पानी में डूबा कर करता था ताकि पुलिस उस हत्या को दुर्घटना समझे और वह बच निकले! नवीन जाट की क्रिमिनल हिस्ट्री में एक लड़की के कत्ल की वारदात भी शामिल है आरोप इतना शातिर है कि किसी भी व्यक्ति से हत्या का भय होते ही वह उसे मार दिया करता था
रोहित के पिता ने की थी शिकायत दर्ज:
पुलिस के मुताबिक रोहतक के भटोल गांव के रहने वाले राजभवन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका बेटा 24 जुलाई 2021 को अपने दोस्त से मिलने गया था उसके बाद वह घर वापस नहीं आया! 27 जुलाई को रोहित का शव ग्रेटर नोएडा के एक पार्क के नाले में पढ़े मिलने की जानकारी पुलिस ने रोहित के परिजनों को दी थी रोहित के परिवार ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया था नोएडा पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स इस केस की गुत्थी सुलझाने में लगी हुई थी.. जिसमें पुलिस ने पूरी तहकीकात निकाली और पुलिस के हाथ एक सुराग निकला छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि रोहित का नाम हरियाणा में एक कत्ल मैं आया है पुलिस को शक हुआ कि रोहित की हत्या बदला लेने के करण की जा सकती है जांच के दौरान खुलासा हुआ कि रोहित को मारने वाला और कोई नहीं गदर गैंग का मास्टरमाइंड नवीन जाट है यूपी पुलिस और एसटीएफ द्वारा नवीन को सूरजपुर के पास से घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया गया
नवीन जाट ने किए अपने गुनाह के खुलासे:
आरोपी नवीन जाट ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि वह "गदर गैंग" के नाम से अपना चलाता है और उसने अब तक 17 से अधिक हत्याएं कर दी हैं और उसके गैंग में 200 अपराधी भी शामिल है उसने बताया कि उसका स्टाइल अन्य अपराधियों से अलग है क्योंकि वह अपने दुश्मनों को पानी में डुबोकर मारता था नवीन द्वारा उसके गुनाहों के खुलासे सुनकर उत्तर प्रदेश पुलिस के पैरों तले जमीन निकल गई नवीन ने बताया कि उसने रोहित की हत्या अपने साथियों के साथ मिलकर 24 जुलाई 2021 को एक फ्लैट में रात को पानी के भरे हुए टब में डुबोकर की थी! नवीन ने कहा कि रोहित ने उसके साथियों के साथ मिलकर नवीन के दोस्त प्रवीण की हत्या की थी! 24 जुलाई की रात को ही नवीन के दोस्तों ने और नवीन ने मिलकर रोहित की लाश को एक नाले में फेंक दिया था और नवीन के अन्य साथी फरार हो गए जबकि पुलिस नवीन को गिरफ्तार करने में सफल हुई और नवीन के छह साथियों की तलाश में पुलिस लगी हुई है