यूपी : एसआई ने की मारपीट रोकने की कोशिश, आरोपी ने एसआई पर ही कर दिया पलटवार
पुलिस उपाधीक्षक विनय कुमार गोतम ने कहा कि यह दोनों समूहों के साथ तर्क करने की कोशिश कर रहा था कि नशे में धुत कल्लू ने कथित तौर पर लाठी से एसआई को मारा
मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाने में तैनात एक उप निरीक्षक हरीश कुमार के सिर में चोट लगी है, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना इंचार्ज कुमार और एक सिपाही मारपीट की सूचना पर गांव गए थे। इससे पहले गांव में दो गुटों में मारपीट हो चुकी थी।
पुलिस उपाधीक्षक विनय कुमार गोतम ने कहा कि यह दोनों समूहों के साथ तर्क करने की कोशिश कर रहा था कि नशे में धुत कल्लू ने कथित तौर पर लाठी से एसआई को मारा। गौरतलब है कि सिपाही ने चौकी पर पहुंचकर साथी पुलिसकर्मियों को इस मामले के बारे में बताया। गांव हरसौली में पुलिस पर हमले की सूचना से साथी पुलिसकर्मी में हड़कम्प मच गया और पुलिसबल तुंरत ही गांव के लिए रवाना हो गया। बता दें कि वहीं दूसरी ओर गांव में यह अफवाह फैल गई कि दरोगा को मकान में बंद कर पिटाई गई है। साथ ही थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिरोही मौके पर पहुंचे और दरोगा को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया वही कुछ लोगों को हिरासत में भी ले लिया।
दरअसल बताया जा रहा है कि मामला दो पक्षों में आतिशबाजी को लेकर हुए विवाद का है। दोनों पक्षों में आपस में झगड़ा चल रहा था, खबर मिलने पर पहुंचे चौकी प्रभारी दरोगा हरीश कुमार ने बीच बचाव का प्रयास किया और इसी प्रयास के दौरान उनको भी चोट आ गई है। उनके सिर पर डंडा लगने के कारण वह लहुलुहान हो गये। बता दें कि इस मामले में हमलावर आरोपी कल्लू को गिरफ्तार कर लिया गया है। कल्लू पर सख्त कार्रवाई की जाएगी दरअसल उनमें यह आपसी विवाद काफी दिनों से चला आ रहा है।