जेठालाल ने दी नम आंखों से विदाई_नहीं रहे "नट्टू काका"
हमारे चहेते तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में नजर आने वाले घनश्याम नायक(नट्टू काका) का 77 वर्ष की आयु में कल दिनांक 3 अक्टूबर को निधन हो गया हैl उनके निधन की पुष्टि निर्माता असित मोदी द्वारा ट्विटर पर की गई उन्होंने लिखा:‘हमारे प्यारे नट्टू
तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में नजर आने वाले घनश्याम नायक(नट्टू काका) का 77 वर्ष की आयु में कल दिनांक 3 अक्टूबर को निधन हो गया हैl उनके निधन की पुष्टि निर्माता असित मोदी द्वारा ट्विटर पर की गई उन्होंने लिखा:‘हमारे प्यारे नट्टू काका, हमारे साथ नहीं रहे। परम कृपालु परमेश्वर उन्हें अपने चरणो में स्थान दे और परम शांति दे। उनके परिवार को ये दुःख सहन करने की शक्ति दे।नट्टू काका हम आपको नहीं भूल सकते।’जून महीने में उनकी बीमारी की खबर सामने आई थी. कुछ महीनों से वह कैंसर से पीड़ित थे और अपना इलाज करा रहे थे. पिछले दो-तीन महीनों से उनकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही थी कि वह ना खाना खा पा रहे थे ना पानी पी पा रहे थे!वह तारक मेहता का उल्टा चश्मा नामक कॉमेडी धारावाहिक में जेठालाल किरदार की दुकान में काम करने वाले सहयोगी के रोल में नजर आए थे साथ ही साथ उन्होंने अपनी जबरदस्त कॉमेडी से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई थी उनके निधन से तारक मेहता के फैंस को झटका लगा है। फैंस का कहना है कि अब कौन सेठजी से पगार बढ़ाने के लिए कहेगा।घनश्याम नायक ने बहुत कम उम्र से ही शुरू किया था अभिनय.. उन्होंने 1960 में आई फिल्म मासूम में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था! बहुत सी हिट फिल्मों का हिस्सा रह चुके घनश्याम नायक फिल्म हम दिल दे चुके सनम में भी शामिल थे जिसमें मैं वह विट्ठल काका का किरदार निभाते हुए नजर आए थे वे लाडला, क्रांतिवीर, माफिया, चाइना गेट, बेटा, आंखे, तिरंगा, तेरे नाम, इश्क, खाकी जैसी फिल्मों में अपनी पहचान बना चुके है!फिल्मों के अलावा टीवी में भी घनश्याम ने अच्छी साख जमाई थी. खिचड़ी, एक महल हो सपनों का, दिल मिल गए, सारथी, साराभाई वर्सेज साराभाई का वे हिस्सा रहे. एक बार उन्होंने इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह ₹3 के लिए 24 घंटे काम किया करते थे क्योंकि जब इंडस्ट्री में ज्यादा पैसे नहीं मिला करते थे उन्होंने बताया था कि उन्होंने जीवन में ऐसा संघर्ष और बुरा समय भी देखा है जब उन्होंने अपने पड़ोसियों से उधार पैसे मांग कर अपने बच्चों की शिक्षा के लिए चुकाया!उन्होंने कहा कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो ने उन्हें दौलत और शोहरत दोनों दिलाई इसी शो के कारण उनके जीवन में स्थिरता आई और तंगी से उभर कर उन्होंने मुंबई में अपने दो घर खरीदें !तारक मेहता की पूरी टीम ने घनश्याम नायक को श्रद्धांजलि दी है। सोमवार सुबह करीब 11 बजे कांदिवली वेस्ट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान तारक मेहता की पूरी टीम उनके अंतिम दर्शन को पहुंची थीं। जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी ने नम आँखों से नट्टू काका को अंतिम विदाई दी।अपनी कड़ी मेहनत और लगन से अपना नाम बनाने वाले घनश्याम नायक ऊर्फ नट्टू काका हमेशा याद रहेंगे ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे