मेरठ: 10वीं फेल का बड़ा घोटाला, जानिए पूरा मामला
सहायक खजांची के पद पर रहने वाले 10वीं फेल प्रमोद ने दो बार प्रमोशन भी लिया था जब मामले की जांच की गई तो प्रमोद कि केवल 10वीं फेल की मार्कशीट ही पुलिस को मिली है
मेरठ: दरअसल मुजफ्फरनगर से एक बेहद ही चौका देने वाला मामला सामने आया है जहां आरोपी बड़ी निडरता के साथ सरकार का पैसा खाए जा रहा था आरोपी युवक प्रमोद कुमार ट्रेजरी का खजांची है जो कि दसवीं पास भी नहीं है वहीं पर चौका देने वाली बात यह भी है कि वह दो बार बड़े शातिर तरीके से प्रमोशन भी पा चुका है आपको बता दें कि प्रमोद 1991 से कोष का कार्य संभाल रहा था यह थोड़ा अजीब मुद्दा है कि अधिकारियों ने बिना उसके दस्तावेजों को देखे उसे प्रमोशन कैसे दे दिया।
आपको बता दें कि जिस पद पर प्रमोद कुमार बैठा था उसके लिए इंटर कॉमर्स की योग्यता की आवश्यकता होती है किंतु प्रमोद ने ऐसा जाल बिछाया की अफसरों ने 10वीं फेल को दो बार प्रमोशन दे दिया। मामले का पता तब चला जब मैं रामपुर शहर के जयप्रकाश ने 10 दिसंबर को मुख्यमंत्री से शिकायत की उन्होंने मुख्यमंत्री से लिखित में लिख कर दिया कि प्रमोद कुमार ने बिना योग्यता के दो बार पद हासिल किया है जिसकी जांच बड़ी अधिकारियों ने मेरठ अतुल कुमार अपर निदेशक कोषागार को सौंप दी जब अतुल कुमार ने शक्ति से प्रमोद कुमार का रिकॉर्ड मांगा तो बेहद चौका देने वाला मामला सामने आया उन्होंने पाया कि प्रमोद केवल 10वीं फेल है।
अफसर बेहद दुविधा में है कि प्रमोद कुमार ने दसवीं पास पर पद कैसे हासिल किया और उसके बाद दो बार प्रमोशन जो की पूरी तरह नामुमकिन है क्योंकि रोकडिया की न्यूनतम योग्यता इंटर कॉमर्स है आपको बता दें कि अधिकारियों ने सख्ती से प्रमोद कुमार की बाकी जांच के आदेश दिए हैं उधर अतुल कुमार का कहना है कि वह शासन को इस घपले की रिपोर्ट भेज रहे।