खरखौदा: दरअसल मेरठ के समीप स्थित खरखौदा में काली नदी के किनारे अतराडा के जंगल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक युवती का शव संदूक से बरामद किया गया है। संदूक में लाश मिलने का पता चलते ही आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए, एकत्रित लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

 

जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची साथ ही घटना की जानकारी ली अभी यूपी का पता नहीं लगाया जा सका है कि युवती कौन है और कहां से है, मौके पर फॉरेंसिक टीम डॉग स्क्वायड के साथ पहुंची। पुलिस की माने तो लाश सडनी शुरू हो गई थी अंदाजा लगाया जा रहा है कि लाश दो-तीन दिन पहले की है। पुलिस मामले तहकीकात कर रही है पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले को खोलने की कोशिश करेंगे और पता लगाएंगे कि आरोपी कौन है साथ ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

 

बता दें कि यूपी में बदमाश फिर बेखौफ हो रहे हैं आए दिन लूटपाट चोरी और हत्या के मामले सामने आ रहे हैं सरकार को सख्त एक्शन लेने की जरूरत है वरना इसी तरह बदमाशों के हौसले बुलंद होते रहेंगे।