मुजफ्फरनगर: डॉक्टर सहित तीन वाहन चोर गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर में चोरी की बाइक के साथ डॉक्टर समेत तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया
मुजफ्फरनगर: गौरतलब है कि सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मदीना चौक के पास चेकिंग अभियान चला रखा था जहां पर एक डॉक्टर समेत तीन वाहन चोरों को गिरफ्त में लिया गया है बता दें कि चोरों से पूरी की गई 8 मोटरसाइकिल बरामद की गई है
सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि मदीना चौक के पास थाना पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी इसी बीच तीन युवक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर आ रहे थे जिन्हें घेराबंदी करके पकड़ा गया है बता दें कि आरोपियों में गांव टपरी निवासी अफजल, देवबंद के मोहल्ला वक्स दारूल उलूम निवासी शहजाद,मोहल्ला किला निवासी अहमद आदि शामिल है बता दें कि आरोपियों के पास से एक चाकू तमंचे दो तमंचे कारतूस व तीन मोटरसाइकिल बरामद की गई बता दें कि आरोपियों में एक फिजियोथैरेपी डॉक्टर भी शामिल है जो कि मोहल्ला किला निवासी अहमद है, साथ ही आरोपियों की निशानदेही पर उनके बताए गए ईट भट्टे से 5 मोटरसाइकिल और भी बरामद की गई साथ ही उन्होंने अपने अन्य तीन साथियों का नाम भी पुलिस को बताया,आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह बस से मुजफ्फरनगर आकर नई बाइक पर लौटते थे इस मुद्दे पर वार्ता करते हुए सिविल लाइंस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि आरोपी लगभग रोजाना ही बस में सवार होकर देवबंद से मुजफ्फरनगर आते थे। आरोपी इतने शातिर है कि यहां से कुछ ही देर में नई बाइक चोरी कर उसे लेकर देवबंद लौट जाते थे। बता दें कि आरोपियों द्वारा चोरी की इन बाइकों को सहारनपुर जनपद में मात्र ढाई हजार रुपये से लेकर पांच-सात हजार रुपये में बेच दिया जाता था।
इंस्पेक्टर की माने तो आरोपियों में फिजियोथैरेपी डॉक्टर नशे का आदी है जिसे रोजाना नशे के लिए 2400 रुपए की जरूरत पड़ती है जिसके लिए उसने अपनी डॉक्टरी को छोड़कर चोरी करने का काम शुरू कर दिया है बता दें कि करीब 2500 रुपए में मोटरसाइकिल बेक दिया करता था जिसमें से 2400 को तो वह नशे में इस्तेमाल करता था और ₹100 अपने घर वालों को दे दिया करता था आरोपी ने कबूल किया है कि उसने चोरी करते-करते अन्य लोगों को भी अपने गैंग में शामिल कर लिया था