हमीरपुर में दर्दनाक हादसा :बाइक सवार पिता-पुत्र को अनियंत्रित ट्रक ने कुचला
यूपी के हमीरपुर जिले में दो बाइक सवार पिता-पुत्र की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस से आरोपी का पता लगाकर गिरफ्तारी की दरख्वास्त की
उत्तर प्रदेश/हमीरपुर: गौरतलब है कि यूपी के हमीरपुर जिले से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है दरअसल हमीरपुर जिले में शुक्रवार देर रात एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार बाप-बेटे को रौंद दिया. हादसे में घटनास्थल पर ही दोनों बाप-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई है. हादसे की सूचना मिलते ही गांव के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे हुए हैं जिन्होंने रोड पर ही डेरा डाल दिया.
दरअसल हादसे का शिकार हुए पिता पुत्र बांदा जनपद में जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव के रहने वाले हैं. बता दे की फिलहाल गांव के सैकड़ों लोग घटना स्थल पर डेरा डाले हैं जबकि पुलिस का एक भी सिपाही मौके पर नहीं दिखाई दिया है. अलबत्ता सिसोलर थाना पुलिस ने हादसे को अंजाम देकर भागे ट्रक को कब्ज़े में लेने की बात कही है.उधर मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे बिना ही लौट गई है. दरअसल अनियंत्रित ट्रक द्वारा यह हादसा हमीरपुर ज़िले के सिसोलर थाना क्षेत्र में हुआ. जिसके द्वारा बाइक से सिसोलर जा रहे पिता पुत्र को ट्रक ने गढ़ा गांव के पास रौंद दिया है जिससे पिता मुन्नीलाल वा पुत्र गयादीन की मौके पर मौत हो गई है और बाइक के परखच्चे उड़ गए है. और दोनों बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया
ग्रामीणों की माने तो गढ़ा गांव के रास्ते रोज सैकड़ों ट्रक मौरम लेने के लिए बांदा जाते हैं, जोकि रोजाना अनियंत्रित गति से गुजरते हैं ग्रामीणों का दावा है कि और उन्हीं ट्रकों में से एक ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया है जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है. सूचना देने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे बिना ही लौट गई है.
उधर इस दर्दनाक हादसे की सूचना पर गुस्साए ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने बताया की बांदा जनपद के खपटिहा कला में 100/1 खदान चल रही है जिससे मौरम लेकर ट्रक हमीरपुर के रास्ते निकल रहे हैं साथ ही उन्होंने कहा जो रात और दिन में ओवरलोड होकर निकलते हैं. उनके मुताबिक उन्हीं ट्रकों में से एक ट्रक ने इस हादसे को अंजाम दिया है.