दिल्ली: अपनों ने ही किया रिश्तो को तार-तार! विजय नगर थाना क्षेत्र में संपत्ति विवाद में दो सगे भाइयों ने मिलकर छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया बता दें कि विजय नगर थाना क्षेत्र के खैराती नगर में 32 वर्ष का अंजेब अली पत्नी व दो बच्चों के साथ रहता था वह दिल्ली में ही फल का ठेला लगाता था बताया जा रहा है कि अंजेब,अहसान( हत्यारा बड़ा भाई) एक ही मकान में रहते थे जबकि दूसरा हत्यारोपी बड़ा भाई सुंदर उर्फ जानेआलम अलग मकान में रहता था गौरतलब है कि तीनों भाइयों में मकान के बंटवारे को लेकर बहुत समय से विवाद चल रहा था चश्मदीदों ने बताया कि अंजेब के दोनों बड़े भाई उसके हिस्से पर कब्जा करना चाहते थे इसी के चलते तीनों आपस में झगड़ा करते थे और बहुत समय से विवाद चल रहा था इसी झगड़े में अंजेब ने अहसान की बिजली काट दी इस बात का अहसान को पता चलने पर दोनों में बहुत विवाद हुआ और अहसान ने बड़े भाई जानेआलम को भी बुला लिया और दोनों भाइयों ने मिलकर अंजेब की धारदार हथियार से हत्या कर दी! चश्मदीदों का कहना है कि मृतक अंजेब ने हत्यारों के चंगुल से भागने की बहुत कोशिश की लेकिन वह भागते भागते नाली में जा गिरा नाले में गिरने के बाद दोनों भाइयों ने मिलकर चाकू से लगातार वार किए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई बता दें कि एक हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया गया है जबकि दूसरा भागने में सफल हो गया पुलिस दूसरे भाई की तलाश कर रही है मौके पर मौजूद दर्शक बने लोगों ने इस सब की लाइव वीडियो बना ली जिससे पूरे इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल बना हुआ है! परिजनों का कहना है कि घटनास्थल पर लोगों ने केवल तमाशा देखा किसी ने भी अंजेब अली को बचाने की कोशिश नहीं की और वही पर वीडियो बनाते रहे जिस वीडियो में दोनों भाई छोटे भाई पर हमला करते हुए नजर आ रहे हैं परिजनों ने बताया कि बहुत समय से दोनों बड़े भाई छोटे भाई को परेशान कर रहे थे और जान से मारने की धमकी दे रहे थे इस सब की सूचना थाने में भी कराई गई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की और शिकायत को अनसुना कर दिया!