मेरठ: दौराला रोडवेज बस ने कुचला छात्र परिजनों ने लगाया जाम
दशरथपुर गांव के रहने वाले पंकज टोल प्लाजा पर कार्यरत थे लेकिन कुछ महीनों से उनकी तबीयत खराब चलने के कारण वह घर पर ही उपचार करा रहे थे इसी के चलते उनका बेटा शिवम जिसने इस साल इंटर पास की थी वह घर की स्थिति को देखकर पिता के काम में हाथ बटा रहा था
मेरठ: दौराला से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है बता दें कि दौराला स्थित दशरथपुर गांव के छात्र को रोडवेज बस ने कुचल दिया जिस पर लड़के की मौके पर ही मौत हो गई मौत से गुस्साए ग्रामीण और परिजनों ने रोड जाम पर जाम लगा दिया।
दरअसल दशरथपुर गांव के रहने वाले पंकज टोल प्लाजा पर कार्यरत थे लेकिन कुछ महीनों से उनकी तबीयत खराब चलने के कारण वह घर पर ही उपचार करा रहे थे इसी के चलते उनका बेटा शिवम जिसने इस साल इंटर पास की थी वह घर की स्थिति को देखकर पिता के काम में हाथ बटा रहा था। गुरुवार को शिवम दौराला किसी काम से गया था, इसी बीच जब वह रुहासा कट के पास पहुंचा तो अचानक पीछे से आ रही रोडवेज बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी जिसके कारण शिवम की बाइक का बैलेंस बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गया इसी दौरान बेहद दर्दनाक हादसा हुआ और शिवम के सर पर रोडवेज का पहिया उतर गया जिसके कारण शिवम की मौके पर ही मौत हो गई।
जिसकी जानकारी आसपास के लोगों ने पुलिस को दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी जानकारी शिवम के परिजनों को दी दुखद हादसे की खबर सुनते ही परिवार मैं कोहराम मच गया गौरतलब है कि घटनास्थल पर पहुंचे एसडीएम सरधना व सीओ आशीष शर्मा ने मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख और रोडवेज की ओर से 15 लाख का मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर जाम हटाने की गुजारिश की जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों को समझाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।